Zareen Khan का क्यों हुआ ब्रेकअप? रिश्ते में आई खटास तो सोशल मीडिया पर बना ली दूरी?

Zareen Khan Breakup: जरीन खान के ब्रेकअप की बुरी खबर सामने आई है। उन्होंने ‘बिग बॉस’ फेम शिवाशीष मिश्रा से रिश्ता तोड़ दिया है। अब उनके अलग होने का क्या कारण है उसे लेकर भी जानकारी सामने आई है।

Zareen Khan Breakup

Zareen Khan Breakup

Zareen Khan Breakup: बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान को लेकर आज एक शॉकिंग खबर सामने आई है। एक्ट्रेस की लव लाइफ में तूफान आ गया है और उनका 3 साल का रिश्ता अचानक बिखर गया। अब सलमान खान (Salman Khan) की एक्ट्रेस के ब्रेकअप की खबरों से शोर मचा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जरीन खान एक बार फिर सिंगल हैं क्योंकि उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड शिवाशीष मिश्रा (Shivashish Mishra) से ब्रेकअप कर लिया है।

विज्ञापन

जरीन खान का टूट गया दिल!

एक तरफ जहां बी-टाउन से लगातार प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज और शादी के प्रपोजल की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं, अब जरीन खान का रिश्ता टूटने की जानकारी मिलते ही माहौल थोड़ा संगीन हो गया है। आपको बता दें, जरीन जिसे डेट कर रही थीं वो कोई और नहीं बल्कि बिग बॉस 12 (Bigg Boss 12) के कंटेस्टेंट शिवाशीष मिश्रा थे। शिवाशीष एक जाने-माने बिजनेसमैन हैं और वो एक्ट्रेस को साल 2021 से डेट कर रहे थे। अब मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि दोनों ने आपसी सहमति से ये रिश्ता खत्म करने का फैसला ले लिया है।

विज्ञापन

क्यों हुआ एक्ट्रेस का ब्रेकअप?

बता दें, आज अचानक दोनों ने अपनी राहें जुदा नहीं की हैं, बल्कि इनका ब्रेकअप तो कुछ महीनों पहले ही हो गया था। अब इनके किसी करीबी ने इस खबर को कन्फर्म करते हुए इनके ब्रेकअप पर मुहर लगा दी है। इतना ही नहीं अब इनके ब्रेकअप का क्या कारण है वो भी रिवील हो गया है। कहा जा रहा है कि जरीन खान और शिवाशीष मिश्रा दो बेहद अलग इंसान हैं। इन दोनों की परवरिश बेहद अलग तरीके से हुई है। ऐसे में इनके अलग होने के पीछे कई कारण हैं। हालांकि, इनके बारे में खुलकर तो कुछ भी नहीं कहा गया है, लेकिन अब ऐसा लग रहा है जैसे दो अलग धर्मों से होने के कारण इनका रिश्ता दम तोड़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर किया अनफॉलो?

वहीं, अगर आप इनके सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर डालें तो आपको एक और चीज देखने को मिलेगी। अब ये दोनों एक्स लव बर्ड्स एक दूसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर चुके हैं। न तो जरीन खान-शिवाशीष को फॉलो कर रही हैं और न ही शिवाशीष की फॉलोइंग लिस्ट में जरीन खान का नाम दिखाई देगा। हालांकि, अभी तक इन दोनों ने इन खबरों पर रियेक्ट नहीं किया है। ऐसे में फैंस फिलहाल ऑफिशियल कन्फर्मेशन का इंतजार कर रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ