FIR Against Poonam Pandey: पूनम पांडे (Poonam Pandey) का सच सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। AICWA के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने मुंबई के विखरोली पार्क साइट पुलिस स्टेशन में पूनम पांडे के फर्जी डेथ स्टंट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पूनम पांडे ने इंस्टाग्राम पर खुद एक लाइव वीडियो में बताया है कि उनकी मौत की खबर फर्जी है। उन्होंने बताया है कि सर्वाइकल कैंसर की वजह से उनकी मौत नहीं हुई है। पूनम पांडे का कहना है कि उन्होंने सर्वाइकल कैंसर को लेकर जागरुकता फैलाना के लिए ऐसा किया था। लेकिन पूनम पांडे (Poonam Pandey Fake death) का ये मजाक उनपर बहुत महंगा पड़ गया है। जब से ये बात सोशल मीडिया पर सामने आई है। बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर कई लोग उनपर भड़क रहे हैं।
ये भी पढ़ें-Poonam Pandey का सिर्फ ड्रामा
पूनम पांडे के दोस्त हुए नाराज
अली गोनी ने भी पूनम पांडे (Poonam Pandey death Stunt) पर भड़कते हुए उन्हें और उनकी टीम को बॉयकॉट करने वाली बात कही थी। साथ ही पूनम की दोस्त राखी सावंत, शार्दूल पंडित, सायशा शिंदे ने भी वीडियो शेयर कर उन्हें लताड़ लगाई है। राखी सावंत का कहना है कि दोबारा ऐसा मजाक कभी मत करना। सायशा शिंदे ने भी उन्हें ब्लॉक कर दिया है। वहीं एकता कपूर ने उनके खिलाफ FIR दर्ज कराने की भी मांग की थी। इंडियन फिल्म एंड टीवी डायरेक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक पंडित ने इस मामले पर अपना गुस्सा जाहिर किया। पूनम पांडे और उनकी टीम के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की।
मैनेजर ने दी थी मौत की खबर
बता दें, कल पूनम पांडे के मैनेजर ने उनकी मौत की जानकारी दी थी। उन्होंने उनके इंस्टाग्राम हैंडल से इस खबर को पोस्ट किया था। कुछ लोगों ने इसे तभी से फेक बताना शुरू कर दिया था। इसके बाद पूनम ने वीडियो के जरिए सबके सामने आकर अपने झूठ को कुबूल किया है। जिसे सुन सब हैरान हो गए हैं।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
18 mins agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines