पॉपुलर एक्ट्रेस कविता कौशिक सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। कविता खुद से जुड़े अपडेट्स भी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। फैंस को भी एक्ट्रेस से जुड़े अपडेट्स का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बीच अब कविता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और यूजर्स एक्ट्रेस की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि इस वीडियो में आखिर ऐसा क्या है?
कविता ने खुद शेयर किया वीडियो
अभिनेत्री कविता कौशिक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कविता अपने पति रोनित बिस्वास का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए एक झरने के पास गई हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले कविता कैमरे के सामने पोज दे रही हैं। इसके बाद वीडियो में उनका पेट डॉग नजर आता है, जिसको एक्ट्रेस नदी में नहाने के लिए कहती हैं।
तेज था पानी का बहाव
इस वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि कविता अपने डॉग का ज्यादा दूर जाने के लिए मना करती हैं, लेकिन फिर भी उनका डॉग गहरे पानी के बहाव की ओर चला जाता है। जैसे ही एक्ट्रेस का डॉग गहरे पानी की ओर जाता है, तो पानी में बह जाता है। हालांकि, अभिनत्री उसे बचाने के लिए पानी में जाती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पानी का बहाव बहुत तेज है, लेकिन कविता अपने डॉग को बचाने में सफल होती है।
लोगों ने की तारीफ
इसके बाद वो अपने डॉग के साथ स्माइल करते हुए नजर आती हैं। वहीं, अब एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स कविता की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि आप बहुत हिम्मत वाली हैं। दूसरे यूजर ने कहा कि कमाल का वीडियो है, आपने बहुत बहादुरी दिखाई। तीसरे यूजर ने कहा कि बहुत हिम्मत है आपमें। एक और ने लिखा कि आगे बढ़ो। इस तरह लोगों ने कविता की तारीफ की है और उनका ये वीडियो वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें- Khushi Mukherjee ने Micky Makeover को दिया करारा जवाब, बिग बॉस 19 के रूमर्ड कंटेस्टेंट्स के झगड़े ने पकड़ा तूल
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
3 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
5 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
6 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
8 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
9 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
10 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
11 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
11 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
12 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines