20 करोड़ का बजट और बड़े पैमाने की रिलीज… CJP प्रोटेस्ट पर बनेगी फिल्म, क्या होगा नाम?

Film Announce on CJP Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के आंदोलन पर अब फिल्म बनाई जाएगी. जी हां, इसका ऐलान हो गया है और फिल्म का टाइटल भी रिवील हो गया है.

Cockroach Janata Party protest

Cockroach Janata Party protest. image credit- social media

Film Announce on CJP Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के आंदोलन ने पूरे देश का ध्यान खींचा था. देशभर के युवा इस आंदोलन का हिस्सा बने थे और सरकार से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की गई. इस बीच अब सुनने में आया है कि इस प्रोटेस्ट पर फिल्म बनाई जाएगी. फिल्म के नाम से लेकर इसका बजट भी तय कर लिया गया है. आइए जानते हैं कि आखिर कौन ये फिल्म बना रहा है और इसे जुड़ी क्या-क्या जानकारी सामने आई है?

विज्ञापन

क्या खुलेंगे कई राज?

दरअसल, जयपुर के रहने वाले गोविंद देव ‘ब्रह्म’ ने लंबी रिसर्च और स्क्रिप्ट पर काम करने के बाद इस प्रोजेक्ट पर फिल्म बनाने की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की है. दावों के मुताबिक, ये फिल्म आंदोलन से जुड़ी कई ऐसी अंदरूनी और चौंकाने वाली सच्चाइयों से पर्दा उठाएगी, जो अब तक आम जनता की नजरों से दूर हैं.

विज्ञापन

कई पहलु आएंगे सामने

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा किए गए प्रदर्शन का दबाव था और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा. वहीं, फिल्म से जुड़े लोगों का कहना है कि ये केवल एक राजनीतिक कहानी नहीं होगी, बल्कि इसके जरिए आंदोलन की पटकथा कैसे लिखी गई और इसके पीछे क्या-क्या दांव-पेच थे, उन सब पहलुओं को दर्शकों के सामने लाया जाएगा.

बड़े पैमाने पर बनाई जाएगी फिल्म

मेकर्स ने ना सिर्फ फिल्म का ऐलान कर दिया है बल्कि निर्माताओं ने इस प्रोजेक्ट के लिए आधिकारिक रूप से ‘द एक्सीडेंटल कॉकरोच पार्टी’ (The Accidental Cockroach Party) टाइटल भी रजिस्टर करवा लिया है. इसके अलावा ये कोई छोटी फिल्म नहीं होगी बल्कि इसे बड़े पैमाने पर बनाया जाएगा.

विज्ञापन

2027 में हो सकती है रिलीज

जी हां, ये फिल्म एक बड़े पैमाने पर बनने वाली फीचर फिल्म होगी. प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारी के अनुसार, फिल्म का कुल बजट 20 करोड़ रुपये से ज्यादा का रखा गया है. फिलहाल जयपुर के गोविंद देव ‘ब्रह्म’ की देखरेख में फिल्म की स्क्रिप्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है और शूटिंग की लोकेशन तय करने पर भी काम तेजी से चल रहा है. इसके अलावा फिल्म की कास्ट को लेकर भी बातचीत का दौर चल रहा है. अगर सब कुछ प्लान के हिसाब से हुआ, तो साल 2027 में ये फिल्म रिलीज हो सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ