'सीता या शूर्पणखा…', किसकी हो रही सबसे ज्यादा चर्चा? Ramayana के ट्रेलर को देख दर्शकों ने की तारीफ

Ramayana: रणबीर सिंह की फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज के बाद से लगातार सुर्खियों में छाया हुआ है और हर कोई इसकी तारीफ कर रहा है. फिल्म के ट्रेलर में रकुल के लुक की खूब चर्चा हो रही है.

Ramayana

Ramayana. image credit- social media

Ramayana: रणबीर सिंह की फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर आज 30 जुलाई को रिलीज हो गया है. फिल्म का ट्रेलर हर किसी को बेहद पसंद आया है. इस बीच अब माता सीता और शूर्पणखा के लुक को लेकर चर्चा हो रही है. फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर बेहद शानदार है और हर एक किरदार की खूब तारीफ हो रही है, लेकिन दर्शक माता सीता से ज्यादा शूर्पणखा की तारीफें कर रहे हैं.

विज्ञापन

रकुलप्रीत सिंह की हो रही तारीफ

ट्रेलर में शूर्पणखा बनी रकुलप्रीत सिंह की झलक ने दर्शकों को दिल छू लिया है और उन्होंने अपने किरदार से फैंस का दिल जीत लिया है. इतना ही नहीं बल्कि सबसे ज्यादा चर्चा भी रकुलप्रीत सिंह की ही हो रही है. फिल्म के ट्रेलर में उनका स्क्रीन टाइम काफी कम है, लेकिन शूर्पणखा के लुक ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा

दरअसल, रकुलप्रीत सिंह को शूर्पणखा के किरदार में बिल्कुल अलग अंदाज में पेश किया गया है. जी हां, उनका मेकअप, कॉस्ट्यूम और एक्सप्रेशन दर्शकों को बेहद पसंद आए हैं और यही वजह है कि ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर उनके लुक की चर्चा शुरू होने लगी है और लोग उनके बारे में बातें कर रहे हैं.

रकुलप्रीत सिंह का अलग अंदाज

फिल्म के ट्रेलर में रकुलप्रीत सिंह ने ग्लैमरस इमेज से बिल्कुल हटकर किरदार चुना है, जिसमें वो एकदम फिट भी हो गई हैं. उनके एक्सप्रेशन हो या फिर एग्रेशन सब कमाल के लग रहे हैं. यही वजह है कि ट्रेलर में उनकी छोटी-सी झलक ने ही फैंस को दीवाना बना दिया है और माता सीता से ज्यादा उनकी तारीफ हो रही है.

विज्ञापन

माता सीता की भी तारीफ

हालांकि, ऐसा नहीं है कि माता सीता बनी साई पल्लवी को लोगों ने पसंद नहीं किया है. जी हां, दर्शकों ने साई पल्लवी को भी खूब प्यार दिया है और उनके लुक की सरहाना की है. साई पल्लवी की सीता की झलक भी ट्रेलर में थोड़ा कम ही दिखाई गई है. साई की सादगी देखते हुए लोगों ने उन्हें माता सीता के किरदार में एक्सेप्ट कर लिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ