Satish Kaushik Passes Away: बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक के निधन को बॉलीवुड में उनके साथियों और उनके फैंस ने अपूर्णिय क्षति बताया है। सतीश कौशिक को न सिर्फ उनकी दमदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है बल्कि उन्होंने अपने शानदार डायरेक्शन से अपनी एक अलग छाप छोड़ी थी।
2003 में सतीश कौशिक ने सलमान खान को लेकर एक फिल्म का डायरेक्शन किया था जो हिंदी सिनेमा की ब्लॉकबस्टर्स में से एक मानी जाती है। इस फिल्म न सिर्फ सफलता के रिकॉर्ड तोड़े थे बल्कि इस फिल्म ने सलमान खान के करियर को नई उंचाई दी थी। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि फिल्म में निभाए गए सलमान खान के किरदार ‘राधे’ के नाम से दबंग खान ने एक फिल्म भी बनाई थी।
और पढ़िए – अब यादों में सतीश कौशिक: मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार, दोस्त अनुपम खेर के नहीं थमें आंसू
सतीश कौशिक के डायरेक्शन में बनी कई फिल्में रही हैं सुपरहिट
सतीश कौशिक की फिल्म ‘तेरे नाम’ में चाहे उनका किरदार हो या फिर हेयर स्टाइल, या फिर फिल्म में दिया गया हिमेश रेशमिया का बेहतरीन म्यूजिक। फिल्म हर लिहाज से आज भी कई दर्शकों की पसंदीदा मूवी मानी जाती है। इसके अलावा भी सतीश कौशिक के डायरेक्शन में बनी कई फिल्में ऐसी हैं जो काफी पसंद की गई थी। इनमें ‘रूप की रानी, चोरों का राजा’, हम आपके दिल में रहते हैं, तेरे संग आदि हैं।
‘तेरे नाम’ से सलमान खान को मिली थी नई राह
सतीश कौशिक के डायरेक्शन में बनी फिल्मों में सबसे ज्यादा चर्चित ‘तेरे नाम’ ही रही थी। इस फिल्म ने सलमान खान के डूबते करियर को सहारा दिया था। ये वो वक्त था जब एक के बाद एक सलमान खान की फिल्में फ्लॉप हो रही थीं। इसके बाद सतीश कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म ‘तेरे नाम’ से एक बार फिर से सलमान के करियर को बूम मिला और एक बार फिर से सलमान का डगमगाता करियर पटरी पर लौटा। इस फिल्म में सलमान खान के ‘राधे लुक’ ने दर्शकों के बीच जमकर पॉपुलरैरिटी हासिल की थी। आलम ये था कि कई लड़के उनके हेयरस्टाइल को कई साल तक फॉलो करते रहे थे।
ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी मूवी
फिल्म ‘तेरे नाम’ तमिल फिल्म ‘सेतु’ का रीमेक थी। अब सतीश कौशिक (Satish Kaushik) ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। अब सतीश हमारे बीच तो नहीं है, लेकिन सतीश कौशिक ने इंडस्ट्री में जहां अपनी शानदार फिल्मों से कई न्यू कमर के करियर में चारचांद लगाया, तो वहीं ‘तेरे नाम’ जैसी सुपरहिट फिल्म को बना कर सलमान खान के भी डूबते करियर को सहारा दिया था। सतीश हर किसी के दिल में हमेशा जिंदा रहेंगे।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
28 mins agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 hr agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
2 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
3 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
5 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
5 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
6 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
23 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines