Pathaan Trailer: आखिरकार विवादों के बीच शाहरुख खान की अवेटेड फिल्म पठान ट्रेलर (Pathaan Trailer Released) जारी कर दिया है। फिल्म में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम (John Abraham) मुख्य भूमिकाओं में हैं। मेकर्स ने इसके दो गाने-बेशरम रंग और झूम जो पठान पहले ही रिलीज कर दिए हैं, जो पहले से ही बहुत सारी सकारात्मक और नकारात्मक चर्चाओं में हलचल मचा चुके हैं।
ट्रेलर की बात करें तो यह शाहरुख की अब तक की सर्वश्रेष्ठ एक्शन थ्रिलर में से एक लगती है। दीपिका पादुकोण और शाहरुख एक आतंकवादी की भूमिका निभाने वाले जॉन अब्राहम से देश को बचाने के लिए सैनिकों के रूप में कुछ हाई-ऑक्टेन एक्शन में शामिल हैं। कुल मिलाकर, ट्रेलर आशाजनक लग रहा है और ऐसा लगता है कि पठान देखने लायक है।
जानें ट्रेलर में क्या हैं खास
शाहरुख खान फिल्म में एक सोल्जर बने हैं, जो आतंकी ग्रुप के हमले से देश को बचाएंगा। जॉन अब्राहम विलेन के रोल में हैं, जो भारत पर अटैक करने की प्लानिंग करते हैं। इस लड़ाई में किंग खान को दीपिका पादुकोण का साथ मिलता है। ट्रेलर देखने के बाद फैंस शाहरुख के डायलॉग को खूब पसंद कर रहे हैं, जो है ‘पठान तो आएगा…साथ में पटाखे भी लाएगा..।’
और पढ़िए –Golden Globes 2023: राजामौली की ‘RRR’ ने नाटू-नाटू गाने के लिए जीता बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड
ट्रेलर पर फैंस का रिएक्शन
पठान के ट्रेलर को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग रिएक्ट कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘गूजबंप्स। माइंड ब्लोइंग ट्रेलर’, वहीं दूसरे ने लिखा, ‘रौंगटे खड़े हो गए। फिल्म पक्का ब्लॉकबस्टर है।’ इन कमेंट्स को देखकर लग रहा है कि 4 साल बाग पठान का जादू सब पर चलेगा।
एक ने लिखा है, ‘एक सोल्जर यह नहीं पूछता कि देश ने उसके लिए क्या किया है, पूछता है वो देश के लिए क्या कर सकता है, जय हिंद। मौसम बिगड़ गया।’
सेंसर बोर्ड ने फिल्म के बदले ये सीन
बढ़ते विवादों को देखते हुए कुछ दिन पहले सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने इस फिल्म के करीब 10 सीन को बदलने को कहा था। इसके अलावा कुछ डायलॉग्स को भी चेंज करने को कहा था। दरअसल जब से इस फिल्म का टीजर और सॉन्ग रिलीज हुआ था, तब से इस पर जमकर बवाल मचा हुआ है। कुछ लोगों को फिल्म के सॉन्ग बेशरम रंग के लिरिक्स पर आपत्ति है, तो कुछ को दीपिका पादुकोण की बिकिनी के रंग पर। इन विवादों की वजह से सेंसर बोर्ड ने ये फैसला लिया था।
और पढ़िए –सोशल मीडिया से #Boycott Bollywood को खत्म करने के लिए CM योगी का समर्थन, जानें क्या था मामला?
पठान में कई शब्दों को भी बदला गया है
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में ‘रॉ’ शब्द को बदलकर ‘हमारे’ और ‘लंगड़े लूले’ की जगह ‘टूटे फूटे’, ‘PM’ की जगह ‘राष्ट्रपति या मंत्री’, ‘PMO’ शब्द को 13 जगह से हटाया गया है। इतना ही नहीं इसमें ‘अशोक चक्र’ को ‘वीर पुरस्कार’, ‘पूर्व KGB’ की जगह इसे ‘पूर्व SBU’ और ‘मिसेज भारतमाता’ को ‘हमारी भारतमाता’ कर दिया गया है। इसके अलावा फिल्म में ‘स्कॉच’ की जगह ‘ड्रिंक’ शब्द बोला जाएगा और टेक्स्ट ‘ब्लैक प्रिजन, रूस’ की जगह अब दर्शकों को केवल ‘ब्लैक प्रिजन’ नजर आएगा।
25 जनवरी, 2023 को रिलीज होगी फिल्म
पठान में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी हैं। फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है, यशराज फिल्म्स के बैनर के तले ये स्पाई थ्रिलर फिल्म है। यशराज फिल्म्स इससे पहले एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है और वॉर जैसी स्पाई थ्रिलर मूवी बना चुके हैं। अब इस लिस्ट में पठान का नाम भी जुड़ने वाला है। पठान 25 जनवरी, 2023 को थिएटर्स में रिलीज होगी।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
15 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
16 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
16 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
18 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
20 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
20 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
20 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines