Apurva: कुछ फिल्में और वेब सीरीज ऐसी होती हैं, जिनको आप देख भी लो, लेकिन बार-बार उनको देखने का मन करता है। आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे बहुत लोगों ने देखा होगा, लेकिन इसकी कहानी इतनी दमदार है कि आज भी लोग इसे देखना पसंद करते हैं। अगर आप भी इस सस्पेंस और थ्रिलर फिल्म को देखना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं इसके बारे में…
फिल्म ‘अपूर्वा’ में कमाल का सस्पेंस और थ्रिलर
दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि साल 2023 में आई फिल्म ‘अपूर्वा’ है। जी हां, ये वही फिल्म है जिसकी कहानी के दीवाने आज भी मिल जाएंगे। इस फिल्म में सस्पेंस और थ्रिलर कूट-कूटकर भरा है और ये लोगों को खूब पसंद भी आई थी। अगर आप भी मनोरंजन के लिए कुछ ऐसा तलाश कर रहे हैं जो सस्पेंस और थ्रिलर से भरा हो, तो आप इस फिल्म को देख सकते हैं।
क्या है फिल्म की कहानी?
इसके साथ ही अगर इस फिल्म की कहानी की बात करें तो ये पूरी सर्वाइवल सस्पेंस थ्रिलर फिल्म, जो एक लड़के और लड़की की कहानी पर बनी है। दरअसल, फिल्म में दिखाया गया है कि अपूर्वा नाम की एक लड़की अपने मंगेतर से मिलने के लिए जाती है, लेकिन वो किडनैप हो जाती है, जो लोग अपूर्वा को किडनैप करते हैं वो उसका रेप करके उसे मारने के बारे में सोचते हैं और प्लान बना लेते हैं।
कैसे अपनी जान बचाएगी अपूर्वा?
इसके बाद वो अपूर्वा को ऐसी जगह ले जाते हैं, जहां पर कोई परिंदा भी पर ना मार सके, लेकिन लड़की सूझ-बूझ से काम लेती है और इन दरिंदों से बचने की तरकीब सोचती है। इसके लिए अपूर्वा एक खूंखार रूप ले लेती है। अब कैसे अपूर्वा अपनी जान बचाएगी, इसके लिए आप फिल्म देख सकते हैं। इस फिल्म का क्लाइमेस इतना तगड़ा है कि जो भी देखेगा, उसका दिमाग जरूर हिल सकता है।
कहां देखें?
तारा सुतारिया की इस फिल्म को देखने के लिए अगर आप भी बेकरार हैं, तो ये फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मौजूद है। आप इस फिल्म को यहां पर देख सकते हैं। फिल्म में तारा के अलावा धैर्य करवा, सुमित गुलाटी, आदित्य गुप्ता, अभिषेक बनर्जी, राजपाल यादव जैसे कलाकार हैं।
यह भी पढ़ें- Hina Khan की कैंसर से जंग जारी, हेल्छ अपडेट देते हुए एक्ट्रेस बोलीं- मेरी तबीयत…
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
3 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
4 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
6 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines