Hina Khan की कैंसर से जंग जारी, हेल्थ अपडेट देते हुए एक्ट्रेस बोलीं- मेरी तबीयत...

Hina Khan: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान कैंसर जैसी बीमारी का सामना कर रही हैं। हिना की हेल्थ को लेकर फैंस और उनके चाहने वाले परेशान रहते हैं। ऐसे में हिना ने अपनी हेल्थ पर खुद अपडेट शेयर किया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?

Hina Khan

Hina Khan

विज्ञापन

Hina Khan: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान बीते कुछ टाइम से अपनी हेल्थ को लेकर चर्चा में हैं। हिना खान ने जबसे खुलासा किया है कि वो कैंसर जैसी जानेलवा बीमारी से जूझ रही हैं, तबसे ही उनके फैंस उनके लिए दुआ करते रहते हैं। हालांकि, हिना समय-समय पर अपने फैंस को अपनी हेल्थ के बारे में अपडेट देती रहती हैं। अब हिना खान की हालत कैसी है? आइए जानते हैं…

सेट पर नजर आईं हिना

ये तो सभी जानते हैं कि कैंसर जैसी बीमारी से जूझने के बाद भी हिना हिम्मत नहीं हार रही हैं और इस बीमारी का डटकर सामना कर रही हैं। हिना खान सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इस बीच हिना अपने काम से भी पीछे नहीं हट रही हैं और अक्सर सेट पर नजर आ जाती है। अब फिर से एक्ट्रेस का सेट से एक वीडियो सामने आया है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इंटरनेट पर सामने आया वीडियो

दरअसल, सोशल मीडिया पर हिना खान का एक वीडियो सामने आया। इस वीडियो में हिना खान व्हाइट कलर के बॉसी लुक में नजर आ रही हैं और खुश लग रही है। वीडियो में पैप्स एक्ट्रेस से उनकी हेल्थ के बारे में पूछ रहे हैं। इस पर हिना खान जवाब देती हैं कि मैं ठीक हूं और आप लोग कैसे हैं। हिना आगे कहती हैं कि मेरी हेल्थ बढ़िया है।

यूजर्स ने किए कमेंट्स

इतना ही नहीं बल्कि एक दूसरे वीडियो में हिना कह रही है कि मेरी तबीयत रॉकिंग आप लोग दुआ करिए। जैसे ही सोशल मीडिया पर हिना का ये वीडियो सामने आया, तो इस पर इंटरनेट यूजर्स ने भी जमकर कमेंट्स किए। एक यूजर ने इस वीडियो पर लिखा कि बेस्ट विशेज फॉर हिना खान। दूसरे यूजर ने कहा कि भगवान आपको जल्दी ठीक करें। तीसरे यूजर ने लिखा कि आप जल्दी से ठीक हो जाएं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

हिना ने खुद दी थी जानकारी

एक और यूजर ने कमेंट किया कि अपना ख्याल रखें और जल्दी से ठीक हो। एक अन्य ने कहा कि आप बहुत हिम्मतवाली हैं। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने हिना खान के इस वीडियो पर किए हैं। गौरतलब है कि साल 2024 में हिना खान ने फैंस के साथ इस खबर को शेयर किया था कि वो ब्रेस्ट कैंसर की तीसरे स्टेज पर हैं। जैसे ही लोगों के सामने हिना का ये पोस्ट आया था तो कोई इस पर भरोसा नहीं कर पाया था। हालांकि, हिना खान इस बीमारी से बिल्कुल नहीं घबरा रही हैं और डटकर इसका सामना कर रही हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ