हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Republic Day पर तिरंगा लेकर देखी Fighter, लगे जय हिंद के नारे, वायरल हुआ वीडियो

Fighter, Republic Day 2024: फिल्म ‘फाइटर’ को लेकर लोगों में बेहद क्रेज बना हुआ है, जो बीते दिन देखने को मिला।

विज्ञापन
थिएटर्स में फैंस ने ऐसे किया सम्मान। फोटो आभार- सोशल मीडिया

Fighter, Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले यानी 25 जनवरी 2024 को थिएटर्स में ‘फाइटर’ की लैंडिंग हुई, जिससे फिल्म को रिपब्लिक डे का भी जबरदस्त फायदा हुआ। जी हां, दूसरे दिन फिल्म ने बेहद शानदार कमाई की। साथ ही फैंस ने बेहद शानदार तरीके से फिल्म का और जवानों का भी सम्मान किया है। आइए जानते हैं कैसे?

यह भी पढ़ें- Munawar Faruqui या Ankita Lokhande नहीं, 5 कारण बताते हैं ये होंगी Bigg Boss 17 की विनर?

सिनेमाघरों में तिरंगा लेकर पहुंचे फैंस

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि फैंस फिल्म ‘फाइटर’ को देखने के लिए सिनेमाघरों में तिरंगा लेकर गए हैं। साथ ही फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान लोगों ने जय हिंद के भी नारे लगाए। इससे साफ जाहिर होता है कि लोगों में ना सिर्फ फिल्म के लिए क्रेज है बल्कि वो अपने जवानों का भी बहुत सम्मान करते हैं। वहीं, अब इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर यूजर्स भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

social media

यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट्स

एक यूजर ने इस पर लिखा कि वॉव ये कौन-सा थिएटर है। दूसरे यूजर ने लिखा कि ये फिल्म देखकर मजा आ गया। एक तीसरे यूजर ने लिखा कि गूजबंप्स। एक और अन्य यूजर ने लिखा कि वाह क्या फिल्म है। इस तरह के कमेंट्स यूजर अब इस पोस्ट पर कर रहे हैं। बता दें कि फिल्म ‘फाइटर’ में दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन लीड रोल में है। इन दोनों सितारों के अलावा इस फिल्म में कई अन्य बड़े कलाकार भी हैं।

वीकेंड पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर सकती है फिल्म

बता दें कि जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, तभी से इसको लेकर बज बन गया था। लोग बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे थे। अब फिल्म रिलीज हो गई है और इसे वीकेंड का भी शानदार लाभ मिलेगा। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म अपनी रिलीज के तीसरे और चौथे दिन यानी वीकेंड पर जमकर कमाई करेगी। हालांकि दूसरे दिन की कमाई को देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म वीकेंड पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर सकती है?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें