Fighter Opening Day Box Office: साल 2023 की शुरुआत में ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका हुआ। शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ ने रिलीज होते ही टिकट खिड़की पर जमकर नोट छापे।
अब साल 2024 की शुरूआत में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’ रिलीज के लिए तैयार है। फैंस का मानना है कि किंग खान की ‘पठान’ की तरह ‘फाइटर’ भी अपनी रिलीज के पहले दिन ही धमाका करेगी?
यह भी पढ़ें- इस दिन होगा ‘एक्शन’ का धमाका, सामने आई Bade Miyan Chote Miyan के टीजर की रिलीज डेट
पठान की तरह शानदार ओपनिंग करेगी ‘फाइटर’
दरअसल, हाल ही में मेकर्स ने अपकमिंग फिल्म ‘फाइटर’ का ट्रेलर रिलीज किया है, जो बेहद शानदार है। फैंस में इस फिल्म का ट्रेलर देखकर इसके लिए एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। ऐसे में अब लोगों को उम्मीद है कि पठान की तरह ‘फाइटर’ भी ओपनिंग डे पर बड़ा धमाका कर सकती है। इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। बीते साल एक्शन ने बॉक्स ऑफिस को खूब लूटा है। इसलिए ‘फाइटर’ भी अब ऐसा ही कुछ करने के लिए तैयार नजर आ रही है।
फिल्म में कई बड़े सितारे
इस फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के अलावा अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय सहित कई अन्य कलाकार अपना जलवा दिखाते नजर आने वाले हैं। बता दें कि वैसे तो ऋतिक लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। उनकी आखिरी फिल्म सितंबर 2022 में आई थी, जिसका नाम विक्रम वेधा है। बता दें कि ये फिल्म साल 2017 की तमिल क्लासिक का हिंदी रीमेक थी।
ट्रेलर की रिलीज के बाद बढ़ी फिल्म के लिए एक्साइटमेंट
वहीं, अब ‘फाइटर’ ऋतिक एक बार फिर बड़े पर्दे पर गदर मचाने को तैयार है। हालांकि इस अपकमिंग फिल्म को लेकर कई तरह की बाते सोशल मीडिया पर सामने आ रही है। ‘फाइटर’ के ट्रेलर की रिलीज के बाद से इस पर पाकिस्तान की एक्ट्रेस ने भी रिएक्ट किया है। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है और लोगों को उम्मीद है कि ये फिल्म साल 2024 की बड़ी ओपनर फिल्म बनकर आएगी।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
9 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
10 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
11 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
12 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
13 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
15 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
16 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
16 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
16 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines