हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी Fighter, पांचवें दिन ही फिल्म की कमाई में भयंकर गिरावट

Fighter Box Office Collection Day 5 (early estimates): बॉक्स ऑफिस पर ‘फाइटर’ की कमाई अचानक से गिर गई है। जानें 5वें दिन का कलेक्शन

विज्ञापन
Fighter

Fighter Box Office Collection Day 5 (early estimates): इन दिनों सिनेमाघरों में फिल्म ‘फाइटर’ मौजूद है। फिल्म 25, जनवरी 2024 को रिलीज की गई थी और आज फिल्म की रिलीज का पांचवा दिन है और ‘फाइटर’ बुरी तरह फेल हो गई है। ऐसे में अब फिल्म को अपना बजट निकालना भी मुश्किल लग रहा है। आइए जानते हैं फिल्म की 5वें दिन की कमाई?

यह भी पढ़ें- ‘हर फिल्म में काम करने से पहले डर लगता है’, News24 के साथ Hritik Roshan का इंटरव्यू वायरल

बस इतने करोड़ कमा पाई फिल्म

Sacnilk.com की मानें तो फिल्म ‘फाइटर’ ने पांचवे दिन महज 8.00 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो बेहद कम है। हालांकि ये आंकड़े अभी शुरुआती और अनुमानित है और इनमें बदलाव संभव है। अब फिल्म की कुल कमाई 126.50 करोड़ रुपये हो जाएगी, लेकिन पहले मंगलवार को फिल्म की कमाई में इतनी गिरावट की उम्मीद नहीं की जा रही थी।

विज्ञापन

फिल्म ने चार दिनों में किया इतना कलेक्शन

‘फाइटर’ की बीते चार दिनों की कमाई की बात करें तो फिल्म ने 22.5 करोड़ रुपये से ओपनिंग की और दूसरे दिन 39.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। तीसरे दिन फिल्म ने 27.5 करोड़ रुपये और चौथे दिन 29 करोड़ रुपये कमाए। अब 5वें दिन अचानक फिल्म की कमाई गिर गई। ऐसे में अब ये बड़ा सवाल है कि क्या फिल्म अपना बजट भी निकाल पाएगी या फिर इसकी कमाई में लगातार गिरावट आएगी।

क्या अपना बजट भी नहीं निकाल पाएगी ‘फाइटर’?

रिलीज के बाद से फाइटर की कमाई सही चल रही थी, लेकिन अब अचानक कमाई गिरने से ऐसा लग रहा है कि ये अपना बजट निकालने में भी नाकामयाब होगी। हालांकि दर्शकों को फिल्म बेहद पसंद आई है। वहीं, जबसे फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था तो इसको लेकर बज बन गया था। ‘फाइटर’ से उम्मीद की जा रही थी कि ये बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड अपने नाम करेगी, लेकिन अब ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है और ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की इस फिल्म के लिए कमाई करना मुश्किल लग रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola