मुंबई: बिग बॉस का घर एक बार फिर नए कंटेस्टेंट्स से भर गया है। 16वें (Bigg Boss 16) सीजन के पहले एपिसोड की शुरुआत में, बिग बॉस साजिद खान और अब्दु रोज़िक को कन्फेशन रूम में बुलाते हैं और साजिद को अब्दु का अनुवादक (ट्रांसलेटर) बनने के लिए कहते हैं। इस दौरान उनका दोनों कुछ दिलचस्प और मजेदार बातचीत करते हैं, जिसका अनुवाद साजिद खान करते रहते हैं।
अभी पढ़ें – Rishabh Pant के लिए फिर जागा Urvashi Rautela का प्यार, जन्मदिन पर फ्लाइंग किस देकर किया विश
वहीं घर के कामों को बांटते हुए, घर की पहली कप्तान निम्रत कौर अहलूवालिया (Nimrat Kaur & Archana Gautam Fight) ने अर्चना गौतम को खाना पकाने की ड्यूटी से हटाने का फैसला किया क्योंकि पहले से ही घर के 6 लोग खाना बना रहे हैं। अर्चना और निमृत के बीच इसे लेकर बड़ा विवाद होता, जहां सभी लड़कियों ने निमृत की साइड ली।
वहीं अर्चना ने निम्रत द्वारा दी गई नई ड्यूटी को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। दोनों के बीच काफी बहस होती है, जिसके बाद घर की कप्तान निमृत ने अर्चना को सफाई की ड्यूटी दी और खाना और नाश्ते पकाने की ड्यूटी से हटा दिया।
इस एपिसोड को देखकर ऐसा मालूम पड़ता है कि घर में पहले ही दिन एक कोल्ड वॉर की शुरुआत हो चुकी है। इन दोनों के बीच का विवाद यहीं नहीं थमता। एक टास्क के दौरान निमृत ने अर्चना को टास्क के बारे में बताए बिना ही उसे छूने से मना कर दिया। वहीं अर्चना निमृत को मनाती हैं फिर उनके माथे पर ‘बेकर’ लिखती है, जिससे निमृत का दिल टूट जाता है।
अभी पढ़ें – Tejasswi Prakash Viral Video: ‘शादी कब होगी?’ के सवाल पर तेजस्वी का जवाब हो रहा वायरल
वहीं बहस के बीच निमृत कहती हैं कि अर्चना की चाय किसी को पसंद नहीं आई, उनमें से कुछ ने इसे फेंक भी दिया। प्रियंका और मान्या निमृत से सहमत होती नजर आती हैं। अर्चना ने सुनने से इनकार कर दिया, निमृत ने आगे कहा कि उन्होंने अर्चना को नहीं बताया क्योंकि वो उसकी भावनाओं को आहत नहीं करना चाहती थीं। लेकिन इस टास्क के बाद, वो अब अर्चना से बात नहीं करना चाहती हैं। निमृत बाथरूम में जाती है और चिल्लाती हैं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, जीती चमचमाती ट्रॉफी और 20 लाख रुपए
3 hrs agoखतरों के खिलाड़ी 15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर; जानें कितनी है प्राइज मनी
7 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में लगाया गले; पत्नी ज्योति ने की दुआ
9 hrs agoकौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
12 hrs agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
13 hrs agoनहीं रहे साउथ सिनेमा के फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस
15 hrs agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स; गुल्लू-लव का कपल डांस वायरल
16 hrs agoसलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? फिल्म के नए वर्जन को मिली हरी झंडी!
18 hrs ago'डटकर सामना किया…', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; पोस्ट हुआ वायरल
19 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines