Female Stars in 500 Crore Club: Jawan से लेकर Pathaan तक की हसीना 500 करोड़ क्लब में शामिल

Female Stars in 500 Crore Club: आज हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 500 करोड़ क्लब की लिस्ट में शामिल है।

Female Stars in 500 Crore Club

Female Stars in 500 Crore Club

Female Stars in 500 Crore Club: फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई अभिनेता है, जिन्होंने अपने काम के दम पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इस लिस्ट में अभिनेता और अभिनेत्री दोनों शामिल है। वहीं, कुछ एक्टर ऐसे भी हैं, जिन्होंने 500 करोड़ क्लब में एंट्री कर अपना जलवा दिखाया।

विज्ञापन

इस लिस्ट में एक्ट्रेसेस भी शामिल है। आज हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 500 करोड़ क्लब की लिस्ट में शामिल है। आइए जानते हैं…

विज्ञापन
विज्ञापन

500 करोड़ क्लब में शामिल ये हसीनाएं

1. नयनतारा

इस लिस्ट में पहला नाम अभिनेत्री नयनतारा का है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘जवान’ में नयनतारा ने अहम रोल प्ले किया था। इस फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में थे और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार कमाई की। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने दुनियाभर में 1138 करोड़ की कमाई की। इसी के साथ नयनतारा भी 500 करोड़ की लिस्ट में शामिल होने वाली अभिनेत्री बन गई है।

2. अमीषा पटेल

अभिनेत्री अमीषा पटेल हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘गदर 2’ में नजर आई। इस फिल्म में अभिनेता सनी देओल लीड रोल में थे। फिल्म को दर्शको ने बेहद पसंद किया। बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने शानदार कमाई की। वहीं, अगर फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने दुनियाभर में 685.7 करोड़ का कारोबार किया। इस के साथ अमीषा पटेल भी 500 करोड़ की लिस्ट में शामिल हो गई।

विज्ञापन

3. दीपिका पादुकोण

इस साल के शुरूआत में फिल्म ‘पठान’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दीपिका ने अहम रोल प्ले किया था। वहीं, शाहरुख खान भी लीड रोल में थे। फिल्म दर्शको को बेहद पसंद आई और इसने बॉक्स ऑफिस पर भी खूब कमाई की। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, पठान ने दुनियाभर में 1,050.30 करोड़ का कारोबार किया। इसी के साथ दीपिका पादुकोण भी 500 करोड़ क्लब की लिस्ट में शामिल हो गई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ