Kangana Ranaut ने किया 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' का दौरा, एक्ट्रेस ने लिखा- मुझमें और अपकमिंग फिल्म 'तेजस' की पूरी टीम...

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस अक्सर अपनी लेटेस्ट फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती है।

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस अक्सर अपनी लेटेस्ट फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती है। वहीं, इन दिनों अभिनेत्री अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तेजस’ के प्रमोशन में बिजी है।

विज्ञापन

इस बीच एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की है, जिसमें देखा जा सकता है कि अभिनेत्री ने गुजरात में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दौरा किया है।

विज्ञापन

कंगना रनौत ने शेयर की फोटोज

हाल ही में कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की है। दरअसल, एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तेजस’ के प्रमोशन के लिए इन दिनों गुजरात में है और उन्होंने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दौरा किया है। साथ ही कंगना ने भारत के लौह पुरुष, वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि भी दी है। एक्ट्रेस ने पोस्ट करते हुए बड़ा-सा कैप्शन भी लिखा है।

विज्ञापन

एक्ट्रेस ने लिखा शानदार कैप्शन

उन्होंने लिखा कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दौरा करना बेहद रोमांचकारी अनुभव था। भारत के पहले चुने गए प्रधान मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल, जिन्हें अपनी योग्य कुर्सी पर बैठने की अनुमति नहीं दी गई क्योंकि वह अंग्रेजी में बहुत अच्छे नहीं थे। फिर भी उन्होंने देश को अपनी बाहों में पकड़ रखा था। जैसे शिव ने सती के खंडित शरीर को थामा था, वे ही भारत की अखंडता के कारण हैं जैसा कि हम आज जानते हैं। इस गुमनाम राष्ट्रीय नायक के लिए इस तरह के सुयोग्य गीत ने मुझमें और आगामी फिल्म ‘तेजस’ की मेरी पूरी टीम में गर्व और राष्ट्रवाद की भावना जगा दी।

विज्ञापन

‘तेजस’ में नजर आने वाली हैं कंगना रनौत

वहीं, अगर अपकमिंग फिल्म ‘तेजस’ की बात करें तो फिल्म राष्ट्र के प्रति प्रेम और देशभक्ति की भावना का जश्न मनाती है। बता दें कि हाल ही में भी एक्ट्रेस ने अपनी आने वाली फिल्म ‘तेजस’ का प्रमोशन करते हुए अहमदाबाद में अपने फैंस के साथ नवरात्रि मनाई। बताते चलें कि उन्होंने एक गरबा नाइट में भाग लिया और अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थी, जो फैंस को बेहद पसंद भी आई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ