कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान को फुल बॉयकॉट करना शुरू कर दिया है। इसका असर लॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री पर भी देखने को मिल रहा है क्योंकि एक के बाद एक पाकिस्तानी एक्टर्स के सोशल मीडिया अकाउंट बैन किए जा रहे हैं। इस लिस्ट में एक्टर फवाद खान का नाम भी शामिल हो गया है। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट बैन कर दिया गया है, जिसके बाद अब इंडिया में फवाद का सोशल मीडिया अकाउंट देखा नहीं जा सकेगा। बता दें कि इससे पहले एक्टर की अपकमिंग फिल्म ‘अबीर गुलाल’ को भी इंडिया में बैन कर दिया गया था।
अबीर गुलाल पर क्यों विवाद?
फवाद खान की अपकमिंग फिल्म ‘अबीर गुलाल’ रिलीज होने के लिए तैयार थी। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर फीमेल लीड किरदार में थीं। फिल्म का टीजर और गाने भी रिलीज कर दिए गए थे लेकिन पहलगाम में आतंकी हमले के बाद इंडिया में काफी गुस्सा देखा गया। उस गुस्से की आंच में फवाद खान की ‘अबीर गुलाल’ भी आ गई जिसके बाद फिल्म को बैन करने की मांग उठ गई। आखिरकार भारत सरकार ने ‘अबीर गुलाल’ को इंडिया में बैन कर दिया। यहां तक कि टीजर और गानों को भी यूट्यूब से हटा दिया। उधर, भारत की देखादेखी पाकिस्तान ने भी अपने यहां फिल्म पर बैन लगा दिया।
यह भी पढ़ें: Malaika Arora की जिंदगी में फिर लौटेगा प्यार? न्यूमेरोलॉजिस्ट ने दी खास सलाह
पहलगाम पर जताया था दुख
हालांकि फिल्म ‘अबीर गुलाल’ पर मचे विवाद के बीच फवाद खान ने पहलगाम आतंकी हमले के दो दिन बाद इसकी निंदा करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में एक्टर ने लिखा था कि ‘पहलगाम में हुए जघन्य हमले की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं इस भयानक घटना के पीड़ितों के साथ हैं और हम इस मुश्किल वक्त में उनके परिवारों के लिए हिम्मत और इलाज की प्रार्थना करते हैं।’
इन पाक एक्टर्स के अकाउंट भी बैन
बता दें कि फवाद खान का इंस्टाग्राम बैन करने से पहले भारत सरकार कई अन्य पाकिस्तानी एक्टर्स के इंस्टाग्राम अकाउंट भी इंडिया में बैन कर चुकी है। इस लिस्ट में फिल्मों से टीवी एक्टर्स और सिंगर तक के नाम शामिल हैं। जिन लोगों के अकाउंट बैन किए गए हैं उसमें हानिया आमिर, फरहान सईद, अली जफर, इमरान अब्बास, युमना जैदी और एजाज असलम के अलावा सिंगर आतिफ असलम और राहत फतेह अली खान का इंस्टाग्राम अकाउंट भी बैन हो गया है।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 hr ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
1 hr ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
3 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
4 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
5 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
6 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
6 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
6 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
7 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines