Father’s Day 2024: वैसे तो माता-पिता के लिए हर दिन ही खास होता है, लेकिन कुछ ऐसे भी मौके होते हैं, जब बच्चे अपने पेरेंट्स को स्पेशल फील कराते हैं, उन्हीं में से एक है फादर्स डे। जी हां, हर साल जून महीने के तीसरे संडे को इस खास दिन को मनाया जाता है और इस बार इसे 16 जून को मनाया जा रहा है। फादर्स डे के खास मौके पर फिल्मी दुनिया के सितारों ने भी अपने बच्चों को लेकर प्यार जाहिर किया है। आइए आपको बताते हैं कि किसने क्या कहा है?
वरुण धवन
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन नए-नए पापा बने हैं। अपनी बेटी संग उनका ये पहला फादर्स डे है। इस खास मौके पर वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी की पहली झलक दिखाई है। जी हां, इस पोस्ट में एक्टर की बेटी उनकी उंगली थामे नजर आ रही है। पोस्ट को शेयर करते हुए वरुण ने इसके कैप्शन में लिखा है कि हैप्पी फादर्स डे, मेरे पिता ने मुझे सिखाया कि इस दिन को मनाने का सबसे अच्छा तरीका बाहर जाकर अपने परिवार के लिए काम करना है। इसलिए मैं बस यही करूँगा। एक लड़की का पिता बनने से ज्यादा खुशी की बात नहीं हो सकती।
उपासन कामिनेनि कोनिडेला-राम चरण
साउथ के मेगास्टार राम चरण और उनकी पत्नी ने हाल ही में अपनी शादी की 12वीं सालगिरह मनाई है। इस खास मौके पर उपासना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वो अपनी बेटी और पति संग नजर आ रही हैं। इस पोस्ट में राम और उपासना कल्नि कारा का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। हालांकि पोस्ट को शेयर करते हुए उपासना ने पति को शादी की सालगिरह की बधाई दी है।
अनुष्का शर्मा
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी फादर्स डे के खास मौके पर एक पोस्ट शेयर किया है। जी हां, एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें एक पोस्टर नजर आ रहा है, जिसमें लिखा अनुष्का और विराट के बच्चों वामिका और अकाय के फुटप्रिंट नजर आ रहे हैं। साथ ही पोस्टर पर लिखा है हैप्पी फादर्स डे। पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने इसके कैप्शन में भी लिखा है कि एक इंसान इतनी सारी चीजों में इतना शानदार कैसे हो सकता है। हम आपको बहुत प्यार करते हैं विराट कोहली।
राशा थडानी
अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी राशा ने भी इस खास मौके पर एक पोस्ट शेयर किया है। जी हां राशा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने पिता संग एक फोटो शेयर की है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए राशा ने इसके कैप्शन में लिखा है कि हैप्पी फादर्स डे। इस तरह फिल्मी दुनिया में सभी फादर्स डे के खास मौके को सेलिब्रेट कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Salman Khan को जान से मारने की धमकी मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, एक आरोपी अरेस्ट
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
5 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
8 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
9 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
10 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
10 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
10 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
11 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
12 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
12 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines