Father’s Day 2024: पिता ही वो इंसान होता है, जो अपने बच्चे के लिए हर वो चीज करता है, जो शायद दुनिया में कोई ना कर पाए। जून के तीसरे संडे को फादर्स डे मनाया जाता है। इस साल ये खास दिन 19 जून को मनाया जाएगा। सिनेमा भी बच्चों के प्रति पिता के प्यार को दिखाने में पीछे नहीं रहता। अगर आप भी पिता संग अपने रिश्ते के बॉन्ड शेयर करना चाहते हैं और उनके साथ टाइम बिताना चाहते हैं, तो आप उनके संग ये वेब सीरीज देख सकते हैं।
पापा के साथ देखें ये वेब-सीरीज
द रीयूनियन सीजन 2
फादर्स डे के खास मौके पर आप ‘द रीयूनियन’ का दूसरा सीजन देख सकते हैं। इस सीरीज में आपको उड़ीसा के परिवार की कहानी देखने को मिलेगी, जिसमें आपको दिखाया जाएगा कि कैसे सब अलग-अलग रहते हैं। सीरीज में आपको देखने मिलेगा कि कैसे टूटे हुए रिश्ते फिर साथ आते हैं और एक हैप्पी फैमिली की शुरुआत होती है। फादर्स डे के खास मौके पर आप इस कहानी को देख सकते हैं।
The Reunion Season 2
गुल्लक
गुल्लक का चौथा पार्ट कुछ ही टाइम पहले आया है। इस सीरीज के तीनों सीजन में एक मिडिल क्लास परिवार की कहानी है, जिसमें आपको देखने मिलेगा कि कैसे एक पिता अपनी फैमिली के लिए गुजारा करता है। अगर आप भी अपने पिता संग इस कहानी को देखना चाहते हैं, तो ये आपको बहुत इमोशनल कर सकती है। फादर्स डे पर इसकी कहानी को देख सकते हैं, जो आपके लिए भी एक खास पल बन सकती है।
होस्टेजस
अपनी लाइफ में हर पिता कई मुश्किलों का सामना करता है। फिर चाहे वो आम हो या कोई बड़ा इंसान। अपने बच्चे की चिंता हर किसी को सताती है। होस्टेजस सीरीज में आपको दिखाया जाएगा कि कैसे एक पिता मुश्किल की घड़ी में अपने बच्चे के लिए कुछ भी कर सकता है। फादर्स डे के स्पेशल दिन पर आप भी अपने पिता संग इस सीरीज को देख सकते हैं, जो आपको भी स्पेशल फील कराएगी।
जमनापार
अपने बच्चे का पालन-पोषण करने के लिए कोई भी पिता हर को मुमकिन कोशिश करता है, जो वो कर सकता है। वेव सीरीज जमनापार की कहानी की बात करें को इसमें एक मिडिल क्लास पिता की कठिनाई और त्याग देखने को मिलेगा, जिसमें आप ये देखकर इमोशनल हो सकते हैं कि इतना सब होने के बाद भी वो सब कुछ करने के लिए तैयार रहता है।
ब्रीथ
कोई भी माता-पिता अपने बच्चे की केयर, सुरक्षा और उसकी लाइफ के लिए बहुत सीरियस होते हैं। इस वेब सीरीज में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। जी हां, सीरीज में आप देख पाएंगे कि पेरेंट्स अपने बच्चे के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। फादर्स डे पर इसे देखकर आप भी स्पेशल फील करेंगे।
यह भी पढ़ें- ना कोई हीरो, ना कोई विलेन… सिर्फ 25 लाख रुपए में बनी थी भारत की सबसे बड़ी हिट फिल्म
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
7 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
9 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
10 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
11 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
11 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
11 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
13 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
14 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
14 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines