---विज्ञापन---

ना कोई हीरो, ना कोई विलेन… सिर्फ 25 लाख रुपए में बनी थी भारत की सबसे बड़ी हिट फिल्म

India's Biggest Hit Film: हिंदी सिनेमा ने हमेशा अपने दर्शकों को एक बेहतर कहानी परोसी है, जो दर्शकों के दिलों पर हमेशा राज करती है। आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 49 साल पहले रिलीज हुई थी, लेकिन अभी भी लोगों के दिलों में बसी हुई है।

---विज्ञापन---

India’s Biggest Hit Film: बात जब हिंदी सिनेमा की होती है, तो कई हिट फिल्मों के नाम जहन में आते हैं। फिर चाहे उसका कोई भी जॉनर क्यों ना हो। हिंदी सिनेमा ने हमेशा ही अपने दर्शकों का दिल जीता है और लोगों में अपनी एक अलग पहचान बना रखी है। हालांकि कई बार हिंदी सिनेमा की बड़े बजट की फिल्मे वो कमाल नहीं कर पाती, जो छोटे बजट की फिल्म कर देती हैं। आज हम आपको हिंदी सिनेमा की एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसे रिलीज हुए 49 साल बीत गए हैं, लेकिन आज भी इस फिल्म का जलवा बरकरार है। अगर आप भी इस फिल्म के बारे में नहीं जानते हैं, तो आइए आपको बताते हैं…

1975 में रिलीज हुई थी फिल्म

दरअसल, हम बात कर रहे हैं, साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म ‘जय संतोषी मां’ की, जिसे महज 25 लाख रुपये में बनाया गया था। 1975 की भक्ति फिल्म ‘जय संतोषी मां’ हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी स्लीपर हिट साबित हुई। ‘जय संतोषी मां’ ने बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। एजडेस्टेड फॉर इनफ्लेशन के लिए यह आंकड़ा 1000 करोड़ रुपये के करीब होगा। इसके साथ ही ये फिल्म सबसे ज्यादा प्रोफिट वाली अब तक की भारतीय फिल्म है, जिसका रिकॉर्ड अभी भी कायम है। जी हां, अब तक कोई भी हिंदी फिल्म अकेले घरेलू कमाई में अपने बजट से 20 गुना ज्यादा कमाई नहीं कर पाई है।

---विज्ञापन---

फिल्म में नहीं था कोई बड़ा स्टार

बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन विजय शर्मा ने किया था। इस फिल्म में संतोषी मां की कहानी दिखाई गई है कि वो कैसे अपने भक्तों पर दया करती हैं। साथ ही उनके चमत्कारों का अनुसरण किया गया है। फिल्म की कास्ट में कोई बड़ा सितारा नहीं था, लेकिन वाबजूद इसके इस फिल्म ने दर्शकों के दिल पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है, जो आज भी बनी हुई है।

आज भी कायम है ‘जय संतोषी मां’ का रिकॉर्ड

इस फिल्म में कोई विलेन नहीं था और ना ही कोई लड़ाई-झगड़ा या हिंसा। इस सबके बाद भी फिल्म ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया था। बता दें कि साल 1975 में ही फिल्म ‘शोले’ भी रिलीज हुई थी, जिसका बजट ‘जय संतोषी मां’ से 12 गुना अधिक था। शोले ने अपनी शुरुआती कमाई में 15 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, लेकिन इसका मुनाफा 400% था, जो जय संतोषी मां से काफी कम था। इतना ही नहीं ​बल्कि बाहुबली 2, दंगल और आरआरआर जैसी फिल्में भी जय संतोषी मां के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के आगे फीकी है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- डेट-वेन्यू से लेकर ड्रेस कोड तक, जानें Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal की शादी की ये बातें

First published on: Jun 15, 2024 01:05 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola