हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Gadar 2 ही नहीं इन फिल्मों ने भी सबसे जल्दी कमाए 300 करोड़, एक मूवी का नाम जानकर तो लगेगा झटका

विज्ञापन
Fastest Hindi Films Cross 300 Crore

Fastest Hindi Films Cross 300 Crore: हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शको का बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने गदर मचा रखा है। फिल्म ने अब तक कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और बेहद शानदार कलेक्शन कर रही है।

फिल्म ने महज 8 दिनों में ही 300 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया और अब भी धूंआधार कमाई कर रही है। इस बीच हम आपको बताने जा रहे हैं कि गदर 2 के अलावा और कौन-सी फिल्में हैं, जिन्होंने तेजी से बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ के आंकडे़ को पार किया। चलिए जान लेते हैं…

यह भी पढ़ें- मशहूर हरियाणवी सिंगर के इन गानों पर आज भी खूब झूमती है पब्लिक, ये हैं राजू पंजाबी के सुपरहिट गाने

विज्ञापन

इन फिल्मों ने तेजी से पार किया 300 करोड़ का आंकड़ा

1. गदर 2

हाल ही में रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है। फिल्म बेहद शानदार कलेक्शन कर रही है और 8 दिनों में 300 के पार कमाई कर चुकी है। वहीं, फिल्म ने 11 दिनों में 388.10 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

2. पठान

शाहरुख खान की फिल्म पठान इस साल जनवरी में रिलीज हुई थी। दर्शको को फिल्म बेहद पसंद आई थी और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बी ताबड़तोड़ कमाई की और महज 7 दिनों में ही 300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया था।

विज्ञापन
3. पीके

आमिर खान की फिल्म पीके ने भारत में सबसे पहले 300 करोड़ के आंकड़े को पार किया था और इस फिल्म ने दुनियाभर में 616 करोड़ का कारोबार किया था।

3. बाहुबली 2

प्रभास की ‘बाहुबली 2’ को भी लोगों को बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिला था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया। इस फिल्म ने 10 दिनों में ही 300 करोड़ रुपये कमा लिए थे।

विज्ञापन
4. टाइगर जिंदा है

सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ भी लोगों को बेहद पसंद आई और फिल्म ने 16 दिनों में 300 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। ट

5. दंगल

आमिर खान की फिल्म दंगल ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े और फिल्म ने 13 दिनों में 300 करोड़ रुपये कमा लिए थे।

विज्ञापन
6. संजू

संजय दत्त के जीवन पर बनी ये फिल्म इतना कलेक्शन करेगी किसी को उम्मीद नहीं थी और इस फिल्म ने 16 दिनों में 300 करोड़ रुपये कमा लिए थे।

7. केजीएफ 2

केजीएफ 2 को भी दर्शको का बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिला और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार कलेक्शन किया। इस फिल्म ने 11 दिनों में ही 300 करोड़ को पार कर लिया था।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola