Netflix Leaving Soon: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हर दिन कोई न कोई फिल्में स्ट्रीम की जाती हैं जबकि कुछ फिल्मों को हटा दिया जाता है। पिछले महीने ‘हम साथ साथ हैं’ और ‘हम आपके हैं कौन’ जैसी कई फिल्मों को इस प्लेटफॉर्म ने टाटा-बाय कर दिया था। अब कुछ और फिल्मों के नाम लीविंग सून की लिस्ट में ऐड हो गए हैं। ये फिल्में हॉलीवुड की पॉपुलर फ्रेंचाइजी ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ की पूरी सीरीज हैं। फिल्म के जितने भी पार्ट्स नेटफ्लिक्स पर मौजूद हैं, उन्हें हटाया जा रहा है। अगर आपने ये सीरीज अभी तक नहीं देखी तो फटाफट निपटा लीजिए। यहां देखें लास्ट डेट..
The Fast and the Furious
हॉलीवुड सुपरस्टार विन डीजल और पॉल वालकर स्टारर फिल्म ‘द फास्ट एंड द फ्यूरियस’ साल 2001 में रिलीज की गई थी। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। अब ये फिल्म नेटफ्लिक्स से हटने जा रही है। इसकी लास्ट डेट 28 मार्च है।
यह भी पढ़ें: Prime Video की इस फिल्म में हर मिनट मिलेगा सस्पेंस, 2 घंटे 27 मिनट तक नहीं होंगे बोर!
2 Fast 2 Furious
‘द फास्ट एंड द फ्यूरियस’ की सफलता के बाद साल 2003 में ‘2 फास्ट 2 फ्यूरियस’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म में पॉल वॉकर मुख्य किरदार में नजर आए थे। अब इस फिल्म को 1 मार्च को नेटफ्लिक्स से हटा दिया जाएगा।
The Fast And The Furious: Tokyo Drift
साल 2006 में इस फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट ‘द फास्ट एंड द फ्यूरियस: टोक्यो ड्रिफ्ट’ रिलीज हुआ। 1 घंटे 44 मिनट की इस फिल्म में नई स्टारकास्ट नजर आई थी। ये फिल्म 2 मार्च को नेटफ्लिक्स से हटा दिया जाएगा।
Fast & Furious
साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ में फिर से विन डीजल और पॉल वॉकर की वापसी हुई। इस फिल्म को 3 मार्च को नेटफ्लिक्स से हटा दिया जाएगा।
Fast Five
साल 2011 में ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म ‘फास्ट फाइव’ रिलीज की गई थी, जिसमें विन डीजल और पॉल वॉकर के अलावा ड्वेन जॉनसन भी नजर आए थे। नेटफ्लिक्स पर इस फिल्म की लास्ट डेट 4 मार्च है।
Fast & Furious 6
पॉपुलर फ्रेंचाइजी का अगला पार्ट ‘फास्ट एंड फ्यूरियस 6’ साल 2013 में रिलीज हुआ था। इस फिल्म में विन डीजल के साथ ड्वेन जॉनसन की फिर वापसी हुई थी। ये फिल्म 5 मार्च को इस प्लेटफार्म से हटने के लिए तैयार है।
Furious 7
साल 2015 में रिलीज हुई एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘फ्यूरियस 7’ भी हटने के लिए तैयार है। इस फिल्म में दिवंगत एक्टर पॉल वॉकर अहम किरदार में थे। ये फिल्म 6 मार्च को नेटफ्लिक्स से हटा दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: OTT Release: Aashram 3 से Dabba Cartel तक, इस हफ्ते रिलीज हो रहीं ये 5 फिल्में-सीरीज
The Fast of The Furious
साल 2017 में रिलीज हुई एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘द फास्ट ऑफ द फ्यूरियस’ इस फिल्म का अगला पार्ट है। इस फिल्म को 7 मार्च को इस प्लेटफॉर्म से हटा दिया जाएगा।
Fast & Furious: Hobbs & Shaw
‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ ने इस लीग से हटकर फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया जिसका नाम ‘फास्ट एंड फ्यूरियस: हॉब्स एंड शॉ’ रखा गया। साल 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म को नेटफ्लिक्स से 8 मार्च को हटा दिया जाएगा।
Fast X
हॉलीवुड सुपरस्टार विन डीजल स्टारर ये फिल्म ‘फास्ट एक्स’ साल 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में ‘एक्वामैन’ एक्टर जेसन मोमोआ विलेन के किरदार में नजर आए थे। ये फिल्म 17 मार्च को नेटफ्लिक्स से हट जाएगी।
नेटफ्लिक्स क्यों हटाता है फिल्में?
गौरतलब है कि नेटफ्लिक्स के पास फिल्मों और वेब सीरीज के लाइसेंस होते हैं। जब इन लाइसेंस के एग्रीमेंट की अवधि खत्म हो जाती है, तब नेटफ्लिक्स उन फिल्मों और वेब सीरीज को हटा देता है।
संबंधित खबरें
'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
36 mins agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
2 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
3 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
3 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
4 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
4 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
15 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
16 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines