OTT Release: Aashram 3 से Dabba Cartel तक, इस हफ्ते रिलीज हो रहीं ये 6 फिल्में-सीरीज

OTT Release This Week: फरवरी के आखिरी हफ्ते में आपका मनोरंजन करने के लिए नई फिल्में और वेब सीरीज दस्तक देने के लिए तैयार हैं। यहां देखें पूरी लिस्ट…

ott release february 2025 prime video netflix jio hotstar zee5 aashram 2 dabba cartel ziddi girls

OTT Release This Week. File Photo

OTT Release This Week: ओटीटी लवर्स के लिए फरवरी का महीना काफी मजेदार रहा है। इस हफ्ते नेटफ्लिक्स से जियो हॉटस्टार तक बेहतरीन फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं। फरवरी के आखिरी हफ्ते में कुछ और फिल्में और वेब सीरीज आपका मनोरंजन करने के लिए दस्तक देने को तैयार हैं। इनके जरिए आपको रोमांस, थ्रिलर और एक्शन का भरपूर मजा मिलेगा। आइए देखें पूरी लिस्ट…

विज्ञापन

Aashram Season 3 Part 2

बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल की पॉपुलर वेब सीरीज ‘आश्रम सीजन 3 पार्ट 2’ रिलीज होने के लिए तैयार है। इस सीरीज के सभी सीजन को काफी प्यार मिला है। अब निराला बाबा फिर से एमएक्स प्लेयर पर दस्तक देने जा रहे हैं। ये सीरीज 27 फरवरी को रिलीज होगी।

विज्ञापन

Sankranthiki Vasthunam

ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर साउथ की एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘संक्रांतिकी वस्तुनम’ रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में मीनाक्षी चौधरी, श्रीनिवास रेड्डी, पी. साई कुमार जैसे स्टार्स नजर आएंगे। इस फिल्म को आप 1 मार्च से देख सकते हैं।

विज्ञापन

Ziddi Girls

ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर 27 फरवरी को ‘जिद्दी गर्ल्स’ रिलीज होगी। इस सीरीज की कहानी 5 लड़कियों पर बेस्ड है, जो मटिल्डा हाउस कॉलेज में एंट्री लेती है। यहां से उसकी जिंदगी बदल जाती है।

विज्ञापन

Dabba Cartel

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा शबाना आजमी, ज्योतिका, शालिनी पांडे, साईं ताम्हणकर समेत फीमेल स्टार्स नई वेब सीरीज ‘डब्बा कार्टेल’ के साथ आपको एंटरटेन करने के लिए आ रही हैं। इस सीरीज को 28 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा।

विज्ञापन

Love Under Construction

एक्टर नीरज माधव, गंगा मीरा और एन सलीम की वेब सीरीज ‘लव अंडर कंस्ट्रक्शन’ को 28 फरवरी को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा। इस सीरीज में आपको एक ऐसे कपल की कहानी देखने को मिलेगी जो फैमिली और परिवार के बीच में स्ट्रगल करता है।

Suzhal The Vortex Season 2

प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘सुजल’ का पहला सीजन काफी पसंद किया गया था। अब इस सीरीज का दूसरा सीजन लौटने के लिए तैयार है, जिसमें सस्पेंस की ओवरडोज मिलेगी। इस सीरीज को 28 फरवरी को प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ