हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

मशहूर फैशन डिजाइनर Ratul Sood का निधन, Golf खेलते हुए कोलकाता में गई जान

Fashion designer Ratul Sood Passes Away: मशहूर फैशन डिजाइनर रतुल सूद का निधन हो गया है। रतुल के अचानक हुए निधन से हर कोई बेहद हैरान है कि ऐसा कैसे हो सकता है, लेकिन सच यही है अब रतुल इन दुनिया में नहीं हैं।

विज्ञापन
Fashion designer Ratul Sood

Fashion designer Ratul Sood Passes Away: मशहूर फैशन डिजाइनर रतुल सूद का निधन हो गया है। 27 अक्टूबर को अचानक रतुल के निधन की खबर आई, जिससे हर कोई मायूस हो गया। रतुल एक कमाल के फैशन डिजाइनर थे। ऐसे में उनके अचानक से चले जाने पर लोगों को भरोसा नहीं हो रहा है। कहा जा रहा है कि साउथ कोलकाता के टॉलीगंज में एक गोल्फ कोर्स पर खेल के बीच में ही रतुल गिर गए और 56 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। रतुल के अचानक हुए निधन पर हर कोई बेहद दुखी है और शोक जाहिर कर रहा है।

एफडीसीआई ने शेयर किया पोस्ट

रतुल सूद के निधन पर शोक जाहिर करते हुए फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया (एफडीसीआई) ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया है। इस नोट पोस्ट को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया है कि रतुल सूद एक कमाल के फैशन डिजाइनर थे। उनके काम ने हमेशा ही लोगों को प्रेरित किया है। उनकी आत्मा को शांति मिले। इस पोस्ट पर यूजर्स ने भी अपना रिएक्शन दिया है।

यूजर्स ने भी जताया शोक

एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि रेस्ट इन पीस। दूसरे यूजर ने कहा कि उनकी आत्मा को शांति मिले। तीसरे यूजर ने लिखा कि वो जहां भी रहे हमेशा खुश रहें। एक और यूजर ने कहा कि वो बहुत अच्छे इंसान थे, सुनकर बहुत दुख हुआ। इस तरह के कमेंट्स करके यूजर्स भी रतुल की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं।

विज्ञापन

फैशन इंडस्ट्री पर गहरा असर

गौरतलब है कि रतुल के अचानक हुए निधन ने फैशन इंडस्ट्री पर गहरा असर किया है। रतुल एक ऐसे इंसान थे, जो मेल फैशन सेंस को लेकर बेहद एक्टिव और क्रिएटिव थे। उनके फैशन के दिवाने एक्टर्स, सीईओ और कई बड़े सितारें हैं। बता दें कि 1990 के दशक में जब रतुल ने अपना करियर शुरू किया, तो भारतीय मेल फैशन के लिए उन्होंने अपना रुझान दिखाया और इसमें अपनी एक अलग ही पहचान बनाई।

फैशन को लेकर बेहद क्रिएटिव थे रतुल

समय के साथ-साथ रतुल ने ना सिर्फ नए आइडिया बल्कि फैशन को भी दुनिया के सामने रखा। साथ ही उन्होंने विदेशी पहनावे को भी देसी टच दिया और अपने काम से खूब पॉपुलैरिटी हासिल की। साथ ही अपनी एक अलग जगह बनाई। अब अचानक हुए उनके निधन से फैंस और उनके चाहने वाले मायूस हो गए हैं। साथ ही उनके लिए दुआ कर रहे हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Bhool Bhulaiyaa 3 का ‘दिवाला’ निकालेगी Singham Again, ये पांच बातें चीख-चीखकर दे रही गवाही

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola