Bhool Bhulaiyaa 3 का 'दिवाला' निकालेगी Singham Again, ये पांच बातें चीख-चीखकर दे रही गवाही

Singham Again, Bhool Bhulaiyaa 3: ‘सिंघम अगेन’ और ‘भूल भुलैया 3’ की रिलीज को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। दोनों फिल्मों के रिलीज होने में अब बस कुछ ही टाइम रह गया है। ऐसे में फिल्मों को लेकर बज भी बना हुआ है।

Singham Again, Bhool Bhulaiyaa 3

Singham Again, Bhool Bhulaiyaa 3

Singham Again, Bhool Bhulaiyaa 3: ‘सिंघम अगेन’ और ‘भूल भुलैया 3’ को लेकर इस वक्त जबरदस्त बज बना हुआ है। दोनों ही फिल्मे एक दिन यानी दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही है। ऐसे में दोनों में होने वाला टकराव क्या मोड़ लेगा ये तो वक्त के साथ ही पता लगेगा, लेकिन रिलीज से पहले ही ऐसा लग रहा है कि ‘सिंघम अगेन’, ‘भूल-भूलैया 3’ पर भारी पड़ रही है। आइए जानते हैं कि कैसे?

विज्ञापन

‘भूल भुलैया 3’ पर भारी ‘सिंघम अगेन’

बजट

अगर इन दोनों ही फिल्मों के बजट को देखा जाए, तो इस मामले में अजय देवगन की फिल्म आगे है। रिपोर्ट्स की मानें तो अजय की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ पर मेकर्स ने 350 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इसके साथ ही अगर कार्तिक की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ के बजट की बात करें तो इस पर मेकर्स ने 150 करोड़ रुपये लगाए हैं। अब ये बड़ा प्वाइंट है कि दोनों फिल्मों के बजट में बड़ा अंतर है।

विज्ञापन

एक्शन फिल्मों का ट्रेंड

बीते कुछ समय को देखा जाए, तो लोगों ने एक्शन फिल्मों को खूब पसंद किया है और अब ये ट्रेंड में भी है। अगर हालिया रिलीज फिल्मों की बात करें को इसमें शाहरुख खान की ‘जवान’, ‘पठान’ और ‘एनिमल’ जैसी फिल्में शामिल हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर बेहद कमाल की कमाई की है। ‘सिंघम अगेन’ में भी एक्शन का भरपूर डोज मिलेगा। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि ये कार्तिक की फिल्म पर भारी पड़ सकती है।

स्टारकास्ट

दोनों फिल्मों की स्टारकास्ट भी एक बड़ा पॉइंट माना जा रहा है। जी हां, अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में सितारों की पूरी फौज खड़ी की है। इस फिल्म में अजय के अलावा करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह हैं। इतना ही नहीं बल्किसलमान खान भी फिल्म में कैमियो कर रहे हैं। वहीं, अगर कार्तिक की फिल्म ‘भूल भूलैया 3’ की बात करें को इसमें एक्टर के अलावा तृप्ति डिमरी, माधुरी दीक्षित और विद्या बालन हैं।

विज्ञापन

यूनिवर्स फिल्म होने का प्रोफिट

‘सिंघम अगेन’ को यूनिवर्स में होने का फायदा मिल सकता है, क्योंकि ये रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की फिल्म है। फिल्म के दोनों पार्ट की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार ‘सूर्यवंशी’ और रणवीर सिंह की ‘सिंबा’ इसी यूनिवर्स का हिस्सा है। आज-कल यूनिवर्स की फिल्मों का दबदबा है और ट्रंड भी। लोग इसे खूब पसंद करते हैं और इन पर खूब प्यार लुटाते हैं। इन फिल्मों में किसी दो-तीन फिल्मों के किरदारों को जोड़कर एक साथ दिखाया जाता है और लोग उसे खूब पसंद करते हैं।

फेमस फ्रेंचाइजी

वैसे तो इन दोनों ही फिल्मों की फ्रेंचाइजी की पॉपुलैरिटी कमाल की है, लेकिन अगर दोनों को कंपेयर किया जाए, तो ‘सिंघम’ फ्रेंचाइजी ज्यादा फेमस है। इससे साफ है कि ‘सिंघम’ की पॉपुलैरिटी ज्यादा है और फिल्म को इसका बड़ा फायदा हो सकता है। अब देखने वाली बात होगी कि दोनों फिल्मों में कौन आगे रहता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ