Farzi Season 2 पर लगी मुहर, विजय सेतुपति और शाहिद कपूर की जोड़ी फिर एक बार मचाएगी तहलका, इस बार खेल होगा और भी बड़ा

Farzi Season 2 Release Date: विजय सेतुपति और शाहिद कपूर के फैंस के लिए बढ़िया खबर सामने आई है. अमेज़न प्राइम वीडियो की सुपरहिट वेब सीरीज फर्जी का सीजन 2 आधिकारिक तौर पर कन्फर्म हो गया है. इस बार खेल और भी बड़ा होने की संभावना है.

Farzi Season 2 release date announcement

Farzi Season 2 release date announcement

Farzi Season 2 Cast: सुपरहिट वेब सीरीज फर्जी का दूसरा सीजन जल्द ही अमेज़न प्राइम वीडियो पर आने वाला है. इसकी आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है, जिसके बाद फैंस काफी खुश हैं. पहला सीजन 10 फरवरी, 2023 को रिलीज हुई थी, जिसको अच्छी सफलता मिली थी. अब सीरीज को 3 साल पूरे हो चुके हैं, जब मेकर्स ने Farzi Season 2 की घोषणा की है. इसमें शाहिद कपूर और विजय सेतुपति की जोड़ी फिर से स्क्रीन पर तहलका मचाने वाली है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Farzi सीजन 2 की शुरुआत और टीम

वेब सीरीज के डायरेक्टर राज और डीके (राज निदिमोरू और कृष्णा डीके) ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करके बताया कि “राउंड 2 इन प्रोग्रेस” है. इसका मतलब है कि सीरीज का प्रोडक्शन शुरू हो चुका है. बताया जा रहा है कि शूटिंग मार्च से शुरू होगी. इसके रिएक्शन में शाहिद कपूर ने भी फोटो शेयर कर कहा, “फेकर्स बैक एट इट” और “सनी डेज बैक सून”.

विज्ञापन

फर्जी 2 की कास्ट

पहले सीजन की तरह ही यह सीरीज क्राइम-थ्रिलर और ब्लैक कॉमेडी का मिक्स होगी. सीजन 2 में मेन स्टार्स वही रहेंगे, जैसे कि शाहिद कपूर दोबारा ‘सनी’, विजय सेतुपति ‘माइकल वेदनायगम’, राशी खन्ना, भुवन अरोड़ा और के के मेनन. ये सभी अपनी पुरानी भूमिकाओं में लौटेंगे. पूरी टीम एक साथ आकर कहानी को और रोमांचक बनाएगी.

पहले सीजन के मुकाबले इस बार क्या?

Farzi में सनी और माइकल की धांसू जंग ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. फर्जी नोटों की दुनिया, धोखे और एक्शन से भरपूर था. अब सीजन 2 में खेल बड़ा होगा. कहानी और गहराई से आगे बढ़ेगी. फैंस को और ज्यादा ट्विस्ट, बेहतर प्लॉट और इंटेंस परफॉर्मेंस मिलेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ