Farooq Shaikh Wife Roopa Jain Passes Away: फिल्म इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। मशहूर दिवंगत अभिनेता फारूक शेख की पत्नी रूपा जैन का निधन हो गया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी ने रूपा जैन के निधन पर शोक भी जाहिर किया है। त्योहारों के बीच आई रूपा के निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। फैंस से लेकर चाहनेवाले तक सभी रूपा की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं।
शबाना आजमी ने जताया शोक
फारूक और रूपा के सबसे करीबी दोस्तों में से एक शबाना आजमी को बीते दिन यानी 29 अक्टूबर की सुबह ये दुखद खबर मिली। जूम से बात करते हुए उन्होंने कहा कि फारूक और रूपा कॉलेज के समय से मेरे सबसे करीबी दोस्त थे। हम सभी जानते थे कि वे एक-दूसरे से बेहद गहराई से जुड़े हुए हैं। मुझे नहीं लगता कि रूपा कभी फारूक की अचानक हुई मौत से उबर पाई थी। वह अपनी दो बेटियों की देखभाल करने के लिए हरसंभव प्रयास करती रही।
Farooq Shaikh, Roopa Jain
नौ साल तक एक-दूसरे को डेट किया
अपने लाइफ पार्टनर और सबसे अच्छे दोस्त को खोने का गम क्या होता है ये रूपा से बेहतर कोई नहीं समझ सकता। करीबी दोस्तों का कहना है कि वह इस उम्मीद में अपने अकेलेपन के खत्म होने का इंतजार कर रही थी। बता दें कि फारूक शेख और रूपा जैन एक-दूसरे से तब मिले थे जब वे दोनों मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज में थिएटर में एक्टिव थे। शादी से पहले उन्होंने नौ साल तक एक-दूसरे को डेट किया। दोनों की दो बेटियां हैं, जिनका नाम सना और शाइस्ता है।
2013 में हुआ था फारूक का निधन
गौरतलब है कि साल 2013 में 28 दिसंबर को फारूक शेख का दुबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। अभिनेता फारूक शेख ‘बीवी हो तो ऐसी’, ‘लाहौर’, ‘परमवीर चक्र’ और ‘श्रीकांत’ जैसी कमाल की फिल्मों में अपने शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। भले ही आज वो हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन लोगों के दिलों में उनकी यादें आज भी वैसी ही जिंदा है। फैंस आज भी अपने चहेते अभिनेता फारूक शेख को याद करके इमोशनल हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें- Singham Again की एडवांस बुकिंग कैसी? CBFC फिल्म को दे चुका है हरी झंडी
संबंधित खबरें
'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
43 mins agoLIVE: मनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
1 hr agoनहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
1 hr ago'मेरे मुंह से निकल गया', एक्टर रणबीर कपूर ने स्पीच के लिए मांगी माफी
4 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
18 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
20 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
21 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
22 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
23 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines