Singham Again: हिंदी की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। फैंस फिल्म की रिलीज का बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि फिल्म की रिलीज पर पहले CBFC की तलवार लटकी, तो अब फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर लोगों में चर्चा हो रही है। लोगों का कहना है कि CBFC ने भी फिल्म को हरी झंडी दिखा दी है, तो फिर भला फिल्म की एडवांस बुकिंग इतनी कम क्यों है?
‘सिंघम अगेन’ और ‘भूल भुलैया 3’
गौरतलब है कि फिल्म ‘सिंघम अगेन’ और ‘भूल भुलैया 3’ में जबरदस्त टक्कर होने वाली है। ऐसे में ‘भूल भुलैया 3’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और ‘सिंघम अगेन’ की एडवांस बुकिंग को लेकर कहा जा रहा है कि फिल्म ने अपनी एडवांस बुकिंग शुरू तो कर ली, लेकिन उस हिसाब ने ये अपने टिकट नहीं बेच पा रही है। जी हां, रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि ‘सिंघम अगेन’ ने सिर्फ अब तक 2293 टिकट ही बेचे हैं और ये फिल्म अब तक सिर्फ 7.7 लाख की कमाई कर पाई है।
‘सिंघम अगेन’ की एडवांस बुकिंग
गौर करने वाली बात है कि ‘सिंघम अगेन’ और ‘भूल भुलैया 3’ को लेकर अभी भी स्क्रीन पर खींचतान चल रही है। ऐसे में हो सकता है कि इसलिए मेकर्स ने फिल्म की एडवांस बुकिंग देर से शुरू की है। हालांकि इसके अलावा कोई और भी रिजन हो सकता है। अब देखने वाली बात ये होगी कि मेकर्स की ‘सिंघम अगेन’ की एडवांस बुकिंग की उम्मीद कितनी खरी उतरती है।
पीवीआर और सिनेपोलिस का फैसला
इसके अलावा अगर स्क्रीन खींचतान की बात करें तो ऐसा कहा जा रहा है कि पीवीआर और सिनेपोलिस ने ‘सिंघम अगेन’ को ज्यादा स्क्रीन ऑफर करने का प्लान बनाया है। हालांकि इसको लेकर भी अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। ‘सिंघम अगेन’ और ‘भूल भुलैया 3’ का टकराव कैसा होगा अब ये तो दोनों फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन पर पता लगेगा।
दोनों फिल्मों में होगी टक्कर
दोनों ही फिल्मों का दर्शकों में अपना-अपना क्रेज है और दोनों को लेकर ही बज भी बना हुआ है। अब दोनों फिल्में एक साथ रिलीज हो रही हैं, तो जाहिर है कि इनकी कमाई पर तो असर होगा, लेकिन बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ने और कमाल की कमाई करने की रेस में कौन-सी फिल्म आगे निकलेगी ये आने वाले टाइम में ही पता लगेगा।