Farheen Khan: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की ऐसी बहुत सी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने आते ही स्टारडम पाया लेकिन फिर अचानक से गायब भी हो गईं। इस लिस्ट में आयशा टाकिया, भाग्यश्री से लेकर नीलम तक के नाम शामिल हैं। लेकिन आज हम जिसकी बात करने जा रहे हैं वो धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित की हमशक्ल थीं और रातों रात इंडस्ट्री पर छा गई थीं। हर कोई डायरेक्टर उनके साथ काम करना चाहता था। उन्होंने कई सारे दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया और फिर करियर के पीक पर ही इंडस्ट्री छोड़ क्रिकेटर संग घर बसा लिया। आइए जान लेते हैं वो कौन थीं…
कौन हैं वो जो अचानक हुई गायब
हम जिस हीरोइन की बात कर रहे हैं वो हैं माधुरी दीक्षित की हमशक्ल फरहीन खान (Farheen Khan)। उन्हें पहली बार देखते ही लोग एक बार फिर पलटकर देखते हैं कि ये तो माधुरी दीक्षित हैं। वही घुंघराले से बाल,आंखें और स्माइल जो माधुरी से काफी मेल खाती हैं। एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में आते ही ऐसा धमाल मचाया कि वो सभी डायरेक्टर की पहली पसंद बन गईं। उन्होंने थोड़े ही समय में काफी फेम पा लिया और सफलता की बुलंदियों पर पहुंच गईं।
यह भी पढ़ें: Chahat Pandey की रैंकिंग में तगड़ा उलटफेर, विवियन-ईशा के लिंक ने बनाया टॉप 3
इस फिल्म से की करियर की शुरुआत
फरहीन खान ने साल 1992 में रोनित रॉय के साथ अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। पहली ही फिल्म से वो इतनी फेमस हो गईं कि घर-घर में फेमस हो गईं। 90 के दशक में फरहीन ने स्टारडम पाया और जूही चावला, हेमा मालिनी जैसी हीरोइनों को पीछे छोड़ दिया। फरहीन ने ‘मेरी आन’, ‘दिल की बाजी’, ‘कलईगनन’ जैसी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने कमल हासन, अक्षय कुमार और संजय दत्त जैसे दिग्गजों के साथ काम किया है।
शाहरुख खान की फिल्म छोड़ना पड़ा महंगा
फरहीन खान ने अपने एक्टिंग करियर में सबसे बड़ी गलती की शाहरुख खान की फिल्म को ठुकरा कर। इस फिल्म का नाम था बाजीगर जो सुपर-डुपर हिट रही। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में खुद कहा था कि एक फिल्मों की डेट के क्लैश होने की वजह से ही उन्होंने इस फिल्म को करने से इंकार किया। इस बात का उन्हें पछतावा भी था।
करियर के पीक पर की शादी
फरहीन खान ने प्यार की खातिर करियर के पीक पर ही इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। एक्ट्रेस का दिल पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज प्रभाकर पर आ गया और उन्होंने अपनी लाइफ की दूसरी पारी को खेलने से पहले ग्लैमर की दुनिया से दूरी बना ली। हालांकि, वह सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
यह भी पढ़ें: कैंसर से लड़ रहीं Hina Khan के नए पोस्ट से फैंस हुए इमोशनल, बोलीं ‘जीवित रहने के लिए
संबंधित खबरें
'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
21 mins agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
1 hr agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
1 hr agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
2 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
18 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
20 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
23 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
1 day agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
1 day agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines