'वॉर से बात शुरू होकर...', भारत में इंस्टा अकाउंट बैन पर क्या बोले Farhan Saeed-Yumna Zaidi?

भारत लगातार पाक स्टार्स के अकाउंट को इंडिया में बैन कर रहा है। ऐसे में पाक स्टार्स को ये बिल्कुल भी रास नहीं आ रहा है और सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी स्टार्स इस पर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

Farhan Saeed, Yumna Zaidi

Farhan Saeed, Yumna Zaidi

विज्ञापन

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। हिंदुस्तान ने पाक के तमाम स्टार्स के इंस्टाग्राम भी इंडिया में बैन कर दिए हैं। भारत के इस कदम से पाक के कलाकार तमतमाए नजर आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन शेयर कर रहे हैं। इस कड़ी में पाक एक्टर फरहान सईद का नाम भी शामिल है। जी हां, बीते दिन फरहान के इंस्टाग्राम को भी इंडिया में बैन कर दिया गया है।

फरहान सईद ने किया रिएक्ट

इंडिया में इंस्टाग्राम अकाउंट बैन होने पर फरहान सईद ने रिएक्ट किया है। जी हां, पाक एक्टर ने इस पर रिएक्शन देते हुए लिखा कि वॉर से बात शुरू होकर हाईस्कूल ब्लोकिंग पर आ गई है। #yourloss. एक्टर ने आगे लिखा कि भारतीय फैंस को ढेर सारा प्यार, जो इससे गुजर रहे हैं। मैं दुआ करता हूं कि वो अपने फेवरेट स्टार्स को फिर से देख सकें।

Advertisment

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Galaxy Lollywood (@galaxylollywood)

युमना जैदी ने भी तोड़ी चुप्पी

गौरतलब है कि फरहान सईद पाकिस्तान के पॉपुलर एक्टर में से एक हैं। ना सिर्फ फरहान बल्कि इस पर पाक की पॉपुलर एक्ट्रेस युमना जैदी ने भी इस पर रिएक्ट किया है। जी हां, बीते दिन ‘तेरे बिन’ एक्ट्रेस युमना के इंस्टाग्राम को भी इंडिया में बैन कर दिया गया। इस पर युमना ने रिएक्ट करते हुए लिखा कि इंडियन फैंस के लिए बुरा लग रहा है।

विज्ञापन

क्यों किया गया बैन?

गौरतलब है कि पहलगाम हमले के बाद भारत, पाक को लेकर बेहद सख्त हो चुका है। ना सिर्फ सेलेब्स के इंस्टाग्राम अकाउंट बल्कि हिंदुस्तान ने पाक के कई पॉपुलर यूट्यूब चैनल्स, पाकिस्तानी ड्रामा को भी इंडिया में बैन कर दिया है। पहलगाम हमले के बाद ही भारत ने तत्काल प्रभाव से पाक का वीजा रद्द, सिंधु जल संधि निलंबित सहित कई अहम फैसले कर डाले थे। हालांकि, हिंदुस्तानी की सख्ती को देखते हुए पाक भी गीदडभभकी देने से पीछे नहीं हट रहा है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ