Fardeen Khan Career Break: बॉलीवुड में हर साल कई कलाकार अपना फिल्मी करियर बनाने आते हैं. कई इतिहास में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों से लिखवाकर चले जाते हैं, तो कई गुमनामी के अंधेरे में खो जाते हैं. ऐसा ही एक एक्टर है, जो आज कई सालों से फिल्म इंडस्ट्री के किसी कोने में भी नहीं दिखाई पड़ता. यह एक्टर कोई और नहीं बल्कि फरदीन खान हैं. ये मशहूर एक्टर और फिरोज खान के बेटे हैं. एक समय में बॉलीवुड के नामी एक्टर्स में से एक थे, लेकिन अभी इनका कोई अता-पता नहीं है. आइए जानते हैं कि एक्टर इस वक्त कहां और कैसी हालत में हैं.
यह भी पढ़ें: ‘भाभी और उनका परिवार…’, UK07 Rider Anurag Dobhal की हेल्थ पर मैनेजर का लेटेस्ट अपडेट, रूमर्स ना फैलाने की भी अपील
फरदीन खान का बॉलीवुड करियर
फ़रदीन ख़ान ने 1998 में फिल्म प्रेम अगन से डेब्यू किया था. यह फिल्म उनके पिता फ़िरोज़ ख़ान ने बनाई थी. शुरुआत में कुछ फिल्में फ्लॉप हुईं, लेकिन बाद में वे हिट हुए. नो एंट्री, हेय बेबी, ऑल द बेस्ट जैसी कॉमेडी फिल्मों में उन्होंने अच्छा काम किया. इन फिल्मों में वे सलमान ख़ान, अनिल कपूर जैसे सुपरस्टार्स के साथ नजर आए. लोग उन्हें स्टाइलिश और हैंडसम एक्टर मानते थे. उनके कई फैंस थे. साथ में लड़कियां उनके लुक्स पर मरती थी.
अचानक गायब होने की वजह
फरदीन ने अपनी आखिरी फिल्म 2010 में दुल्हा मिल गया की थी. इसके बाद वे 14 साल तक फिल्मों से काफी दूर चले गए. इस लंबे ब्रेक की कई वजहें बताई जाती हैं। सबसे बड़ी वजह उनके पिता फ़िरोज़ ख़ान की मौत थी. 2009 में पिता के जाने से फ़रदीन बहुत दुखी थे. वे कहते हैं कि यह समय उनके लिए बहुत मुश्किल था. परिवार के साथ समय बिताना चाहते थे. साथ ही कुछ फिल्में फ्लॉप होने से भी मन उदास हुआ. उस वक्त उन्होंने परिवार पर ध्यान दिया और एक्टिंग से ब्रेक लिया.
यह भी पढ़ें: Farzi Season 2 को लेकर शाहिद कपूर का बड़ा ऐलान, OTT पर फिर मचाएंगे धमाल
संजय लीला भंसाली के साथ की वापसी
फरदीन का ये ब्रेक काफी लंबा चला. लेकिन फिर 2024 में फरदीन खान ने कमबैक किया. वे संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में दिखाई दिए. फिर खेल खेल में और हाउसफुल 5 जैसी फिल्मों में काम किया. अब वे फिर से एक्टिंग में व्यस्त हैं. वे कहते हैं कि इंडस्ट्री बदल गई है. नई पीढ़ी के दर्शक अलग हैं, लेकिन वे खुश हैं. वापसी के बाद चुनौतियाँ आईं, पर प्यार मिला. फरदीन खान का ये नया अवतार देखकर लोगों को काफी अच्छा लग रहा है.
यह भी पढ़ें: Kareena Kapoor ने कुछ इस तरह मनाया International Women’s Day, सोशल मीडिया
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
4 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
7 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
8 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
9 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
10 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
11 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
11 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
12 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines