Bigg Boss 18: इस हफ्ते बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाने के लिए सलमान खान (Salman Khan) नहीं आए। भाईजान की जगह फराह खान (Farah Khan) ने शो की कमान संभाली और कंटेस्टेंट्स को आईना दिखाने का काम किया। लेकिन अब फराह खान पर एक एपिसोड होस्ट करने के बाद कुछ आरोप लग रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस वीकेंड का वार एपिसोड में फराह खान पूरी तरह से बायस्ड थीं। 5 मौकों पर पक्षपात साफ दिखाई दिया। वो किसके फेवर में थीं और किसके साथ उन्हें पक्षपात किया चलिए जानते हैं।
Eisha Singh
ईशा सिंह को तो फराह खान ने नेशनल टीवी पर विलेन ही घोषित कर दिया। फराह ने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की कि ईशा, अविनाश मिश्रा और विवियन डीसेना की दोस्ती में दरार पड़ जाए। अविनाश को भड़काते हुए फराह ने कहा कि ईशा उन दोनों को चला रही हैं और वक्त आने पर दोनों का पत्ता काट देंगी और खुद आगे बढ़ जाएंगी। इसके अलावा करण वीर मेहरा को लेकर ईशा ने जो कुछ भी कहा था उस पर भी फराह ने उनकी क्लास लगाई और सीधे करण का सपोर्ट किया।
Vivian Dsena
विवियन डीसेना को लेकर भी फराह खान ने बार-बार झूठा नैरेटिव सेट करने की कोशिश की। फराह शो में बार-बार ये कहती हुई दिखीं कि विवियन को शिल्पा शिरोडकर के होने या न होने से फर्क नहीं पड़ता। अगर वो उनसे 2 दिन बात नहीं करेंगी तो भी विवियन को कोई असर नहीं पड़ेगा। विवियन की तरफ से कोई दोस्ती नहीं है, फराह शो में बार-बार ये कहती हुई नजर आईं, जबकि विवियन शिल्पा को कई बार नॉमिनेशन से बचा चुके हैं।
Karan Veer Mehra
करण वीर मेहरा को तो फराह ने रीसेंट एपिसोड में सिर पर ही चढ़ा दिया। फराह ने पहले करण की तारीफों के पुल तो बांधे ही, साथ ही उनके फेवर में बाकी लोगों को गलत साबित कर दिया। करण को सपोर्ट करने के लिए फराह ने बिग बॉस 18 को ‘करण वीर मेहरा शो’ नाम दे दिया। इतना ही नहीं उन्हें शो में मेडल भी दिया गया और हर कांड में क्लीन चिट देकर करण को विलेन से सीधा हीरो बना दिया गया।
Shrutika
श्रुतिका अर्जुन को फराह खान ने वीकेंड का वार पर जमकर रोस्ट किया और उन्हें पूरी तरह से गलत ठहरा दिया। चुम दरांग से उनकी दोस्ती टूटने पर फराह ने श्रुतिका को गलत बताया और ये भी कहा कि करण ने कभी चुम को नहीं भड़काया। शिल्पा कभी-कभी चुम को भड़काती हैं। फराह ने श्रुतिका को कहा कि वो लगातार करण को टारगेट कर रहे हैं और ऐसा लग रहा है जैसे वो करण से ऑब्सेस्ड हो गई हैं। मतलब फराह यहां भी करण की ही साइड लेते हुए नजर आईं।
यह भी पढ़ें: Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट का MP में क्यों हुआ विरोध? शराब, ड्रग्स, मीट या सुरक्षा… क्या है फसाद की जड़?
Eden Rose
एडिन को कटघरे में बुलाकर फराह ने एक बार फिर करण का बचाव किया। उन्होंने टाइम गॉड वाले टास्क पर बात करते हुए एडिन पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो करण की पीठ से उतरते ही उन्होंने करण की बैकस्टैबिंग शुरू कर दी थी। फराह ने एडिन को रुड बताया और करण को लेकर अनग्रेटफुल भी कहा। फराह ने शो में रिवील किया कि बाहर सोशल मीडिया पर अनग्रेटफुल एडिन ट्रेंड कर रहा है। फराह बोलीं कि अगर कोई उन्हें 4 घंटे उठाता तो वो जिंदगी भर उनकी दोस्त बनकर रहतीं। ‘लेकिन आपके जैसा दोस्त कोई न बने और आप पर कोई एहसान न करे।’
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
2 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
3 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
4 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
4 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
4 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
5 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
6 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
6 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
7 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines