Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट का MP में क्यों हुआ विरोध? शराब, ड्रग्स, मीट या सुरक्षा... क्या है फसाद की जड़?

Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट को लेकर विवाद हो गया है। बजरंग दल इस कार्यक्रम के खिलाफ कलेक्टर ऑफिस जाकर ज्ञापन दे चुका है।

Diljit Dosanjh

Diljit Dosanjh

Diljit Dosanjh: पॉपुलर सिंगर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट इंडिया में धूम मचा रहे हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण ने दिलजीत के कॉन्सर्ट में शामिल होकर फैंस को सरप्राइज दिया। बेटी को जन्म देने के बाद दीपिका पादुकोण पहली बार न सिर्फ सबके सामने आईं, बल्कि उन्होंने खूब एन्जॉय भी किया। ऐसे में दिलजीत ने एक्ट्रेस का आभार भी जताया है। वहीं, फैंस और सेलेब्स से इतना प्यार मिलने के बाद अब दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट का विरोध शुरू हो गया है। इंदौर में जमकर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

बजरंग दल ने किया दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट का विरोध

आपको बता दें, सिंगर के प्रोग्राम को लेकर जिसने बवाल किया है वो बजरंग दल है। हाथों में लट्ठ लेकर बजरंग दल दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के खिलाफ बगावत करता दिखा। बजरंग दल ने कई सारे सदस्यों ने कलेक्टर ऑफिस पहुंचकर ज्ञापन दिया। बजरंग दल के सदस्यों का कहना है कि इस इवेंट में अश्लीलता और नशाखोरी हो रही है। उन्होंने अब कई सारी मांगें रखी हैं। विश्व हिंदू परिषद के सदस्य यश बच्चानी (Yash Bachani) का कहना है कि बजरंग दल इस कॉन्सर्ट का विरोध करने सड़कों पर उतर सकता है क्योंकि इसमें मांस और शराब परोसे जा रहे हैं।

क्या है विरोध की असली वजह?

एक शख्स का दावा है कि दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में दो ड्रग पेडलर भी पकड़े गए हैं। जिसका मतलब है कि इवेंट में नशे भी किए जा रहे हैं। इसके अलावा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। बजरंग दल ये सुनिश्चित करना चाहता है कि पुलिस प्रशासन द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम कर रही है या नहीं कि वो घर तक सुरक्षित पहुंच जाएं। इसके अलावा लव जिहाद भी उनकी चिंता का कारण बना हुआ है।

कॉन्सर्ट रद्द करने की रखी अपील

संस्कृति की रक्षा के लिए दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट का विरोध हो रहा है। आज सिंगर का कॉन्सर्ट होना है और बजरंग दल उसके विरोध में सड़कों पर उतर सकता है। बजरंग दल का कहना है कि ऐसे कार्यक्रम से शहर की संस्कृति और धार्मिक मूल्यों पर असर पड़ता है। बजरंग दल ने प्रशासन से अपील की है कि वो इस कार्यक्रम को रद्द कर दें। इंदौर में नाइट कल्चर बंद कर दिया गया है और ऐसे कार्यक्रमों को भी अनुमति नहीं मिलनी चाहिए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ