हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं…', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद; कॉमेडियन ने कुक दिलीप को बताया 'फ्रॉड'

Farah Khan Slams Cyrus Broacha: फिल्ममेकर फराह खान ने कॉमेडियन साइरस ब्रोचा को मजेदार तरीके से रिप्लाई कर उन्हें रोस्ट किया है. दरअसल साइरस ने हाल ही में एक वीडियो शेयर करते हुए फराह खान के कुक दिलीप को ‘फ्रॉड’ बताया है, जिस पर अब फराह खान ने रिएक्ट किया है.

विज्ञापन
फराह खान ने साइरस ब्रोचा को किया रोस्ट (pic credit- Instagram)

Farah Khan Slams Cyrus Broacha: फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान अपने कुकिंग व्लॉग्स के लिए काफी मशहूर हैं. फराह खान के व्लॉग्स में उनके साथ उनका कुक दिलीप मुखिया भी देखने को मिलता है और फैंस दिलीप को काफी पसंद भी करते हैं. फराह खान और दिलीप की जोड़ी ऑडियंस की फेवरेट बन गई है. वहीं कॉमेडियन साइरस ब्रोचा ने अपने पॉडकास्ट ‘साइरस सेज’ के एक एपिसोड में दिलीप के बारे में बात की. कॉमेडियन ने कहा कि दिलीप मुझे बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता और वो मुझे फ्रॉड लगता है. अब सोशल मीडिया पर साइरस ब्रोचा का ये बयान काफी वायरल हो रहा है. वहीं फराह खान ने भी साइरस की पोस्ट के कमेंट सेक्शन में मजेदार कमेंट किया, जिससे साइरस की बोलती बंद हो गई.

साइरस ब्रोचा का बयान वायरल

फराह खान के कुकिंग व्लॉग्स के बाद से ही उनके कुक दिलीप सोशल मीडिया का एक जाना-माना चेहरा बन गया है. जिस भी सेलेब्स के घर फराह खान व्लॉगिंग के लिए जाती हैं वो अपने साथ दिलीप को भी लेकर जाती हैं और दिलीप को भी ऑडियंस काफी प्यार करती है. वहीं ‘साइरस सेज’ के एक लेटेस्ट एपिसोड में साइरस ब्रोचा दिलीप के ऑनलाइन अंदाज पर बात करते नजर आए. साइरस ने दिलीप के लिए अपनी नापसंदगी जाहिर की. कॉमेडियन का बयान अब चर्चा का विषय बन गया है.

यह भी पढ़ें: कत्ल, साजिश और खौफनाक राज! OTT पर देखें ‘सनफ्लावर 2’ से लेकर ‘हाथरस: 16 डेज’ तक ये 4 सीरीज

विज्ञापन

फराह खान के कुक के बारे में क्या बोले कॉमेडियन?

साइरस ने दिलीप के बारे में बात करते हुए कहा, ‘मुझे वो आदमी बिल्कुल भी पसंद नहीं है. कौन है ये दिलीप? उसे देखकर मैं चिढ़ जाता हूं. अगर मैं प्रोड्यूसर होता तो दिलीप को हटा देता. वो हर समय ही एक्टिंग करता रहता है. शुरू में तो सब ठीक लगता था, लेकिन अब वो फ्रॉड लगता है. मुझे लगता है कि फराह खान उसे लाइनें सिखाती है और उसके बाद ही वो सब कुछ बोल पाता है. कभी-कभी तो मुझे ये भी लगता है कि उसका मन इसमें लगता ही नहीं है और उसे ज्यादा अहमियत दी जा रही है.’

यह भी पढ़ें: Drishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जमाई धाक

विज्ञापन

फराह खान ने की बोलती बंद

साइरस ने अपने इस बयान का वीडियो इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया, जो काफी वायरल हो रहा है. वहीं इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में फराह खान ने भी कमेंट किया है. फराह खान ने मजेदार अंदाज में साइरस ब्रोचा की बोलती बंद कर दी. फराह खान ने कहा, ‘साइरस में उनकी जगह तुम्हें रिप्लेस कर देती हूं.’ अब सोशल मीडिया पर फराह खान का ये मजेदार अंदाज काफी वायरल हो रहा है और फैंस भी कुक दिलीप को सपोर्ट करने के लिए फराह खान की तारीफ कर रहे हैं.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola