Farah Khan, Shilpa Shirodkar: शिल्पा शिरोडकर हाल ही में सलमान खान के शो बिग बॉस 18 में नजर आई थीं। इस दौरान शिल्पा ने खूब लाइमलाइट चुराईं और उनके बारे में खूब बातें भी हुईं। शिल्पा शिरोडकर हिंदी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। 90 के दशक में बॉलीवुड में उनका सिक्का चलता था। शिल्पा शिरोडकर हमेशा ही अपने ग्लैमर के लिए चर्चा में रही हैं। वहीं, अब फराह खान ने शिल्पा शिरोडकर को ‘छैया-छैया’ गाने में कास्ट ना करने पर बात की है। आइए जानते हैं कि फराह ने क्या कहा?
फराह खान ने बताई वजह
दरअसल, हाल ही में फराह खान ने अपने यूट्यूबर चैनल पर करणवीर मेहरा के साथ शिल्पा शिरोडकर को ‘छैया छैया’ गाने से निकालने पर बात की। इस दौरान फराह ने कहा कि उस वक्त मैं ‘छैया छैया’ के लिए शिल्पा के पास गई थी, लेकिन वो उस टाइम कम से कम 100 किलो की थी और मैं सोच रही थी कि ये ट्रेन में कैसे चढ़ेगी? और अगर वो चढ़ गई तो शाहरुख खान कहां खड़े होंगे?
मलाइका को मिला था गाना
इसलिए शिल्पा को इस गारे के लिए कास्ट नहीं किया गया था और शिल्पा शिरोडकर को इस गाने में कास्ट ना करने के बाद फराह ने इस गाने के लिए मलाइका अरोड़ा को कास्ट किया था। बता दें कि इस गाने को क्लासिक कल्ट में गिना जाता है और इसी गाने से मलाइका रातोंरात स्टार बन गई थीं। हर जगह मलाइका के चर्चे हो रहे थे। इस गाने में मलाइका के डांस को खूब पसंद किया गया था।
प्रीति जिंटा और मनीषा कोइराला
इसी के साथ अगर फिल्म की बात करें तो शाहरुख खान की फिल्म ‘दिल से’ में उनके अलावा प्रीति जिंटा और मनीषा कोइराला भी लीड रोल में थे। इस फिल्म का निर्देशन मणि रत्नम में किया था। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन ये क्लासिक कल्ट मूवीज में शामिल हो गई थी।
यह भी पढ़ें- भारत छोड़ने की वजह ‘आध्यात्म’ नहीं, तो क्या? Mamta Kulkarni के फिर बदले बोल
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
8 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
8 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
10 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
11 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
12 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
13 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
13 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
13 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
14 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines