Farah Khan: बॉलीवुड फिल्ममेकर फराह खान अक्सर अपने कुकिंग व्लॉग्स को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. अब एक बार फिर फराह खान चर्चाओं में आ गई हैं. इस बार अपने व्लॉग के लिए नहीं बल्कि एक शॉकिंग खुलासे के लिए फराह चर्चाओं में हैं. हाल ही में फराह खान और अनन्या पांडे ट्विंकल खन्ना और काजोल के टॉकिंग शो ‘टू मच’ में गेस्ट बनकर पहुंची. शो में फिल्ममेकर ने अपने एक पुराने किस्से को रिवील करते हुए बताया कि कैसे एक बार एक डायरेक्टर उनके कमरे में घुस गया था. चलिए आपको भी बताते हैं फराह खान ने टॉकिंग शो में क्या कुछ कहा?
फराह खान ने किस्सा किया रिवील
फराह खान ने एक पुराना किस्सा याद करते हुए ट्विंकल को कहा कि तुम्हें वो किस्सा याद है जब एक डायरेक्टर रूम में घुस आया था. इस पर ट्विंकल ने हामी भरते हुए कहा कि हां उस वक्त में तुम्हारे साथ ही मौजूद थी. ट्विंकल ने आगे कहा कि वो डायरेक्टर फराह खान के पीछे पड़ा हुआ था. इस पर फराह के साथ बैठी अनन्या पांडे ने भी कहा कि हम भी ये किस्सा सुनना चाहते हैं, पूरी बात बताइए आखिर हुआ क्या था.
यह भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण और फराह खान ने एक-दूसरे को किया अनफॉलो, 8 घंटे की शिफ्ट वाले तंज से बढ़ी दूरी?
क्या बोलीं कोरियोग्राफर?
फराह ने किस्सा शेयर करते हुए कहा, ‘एक डायरेक्टर मेरे कमरे में आ गया था. वो किसी गाने पर चर्चा करने के लिए मेरे रूम में आया था और मैं अपने बेड पर बैठी हुई थी. बातें करते हुए वो भी मेरे बेड पर आया और मेरे पास बैठ गया. उस समय मुझे इतना गुस्सा आया कि मैंने उसे अपने कमरे से लात मारकर बाहर भगाया था.’ इस पर ट्विंकल ने भी हामी भरते हुए कहा कि फराह खान ने डायरेक्टर का अच्छा इलाज कर दिया था.
यह भी पढ़ें: ‘मेरी दोस्ती का मीटर खत्म…’, Bigg Boss 19 में Farah Khan के सामने बसीर ने नेहल संग तोड़ा याराना
कब की थी करियर की शुरुआत?
बता दें फराह खान ने अपने करियर की शुरुआत कोरियोग्राफर के रूप में की थी. इसके बाद इंडस्ट्री में उन्होंने शाहरुख खान के साथ ‘मैं हूं ना’ फिल्म से अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू किया था. साल 2004 में आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई की थी. वहीं इसके बाद साल 2007 में फराह की ‘ओम शांति ओम’ फिल्म आई थी और ये भी सुपरहिट साबित हुई थी. इस फिल्म से दीपिका पादुकोण ने अपने करियर की शुरुआत की थी. इसी फिल्म से दीपिका अपनी डेब्यू फिल्म से ही स्टार बन गई थीं. शाहरुख खान और दीपिका की जोड़ी को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था.
संबंधित खबरें
Netflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
14 mins agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
1 hr agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
2 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
3 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
5 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
6 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
8 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
9 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
9 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines