'मेरी दोस्ती का मीटर खत्म…', Bigg Boss 19 में Farah Khan के सामने बसीर ने नेहल संग तोड़ा याराना

Bigg Boss 19: सलमान खान के रियलिटी शो को इस वीकेंड का वार फराह खान ने होस्ट किया। वहीं फराह के सामने बसीर अली ने नेहल चुडासमा संग अपनी दोस्ती को तोड़ दिया है।

Bigg boss 19 farah khan baseer ali

'बिग बॉस 19' में बसीर अली ने नेहल चुडासमा संग तोड़ी दोस्ती

Bigg Boss 19: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ सुर्खियों में छाया हुआ है। शो में आए दिन घरवालों के बीच रिश्ते बदलते दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में हुए वीकेंड का वार में सलमान खान की जगह इस बार फराह खान ने ली। वहीं फराह ने कुनिका सदानंद, बसीर अली और नेहल चुडासमा की जमकर क्लास लगाई। सोशल मीडिया पर भी ऑडियंस को फराह का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। वहीं अब शो के लेटेस्ट एपिसोड में फराह के सामने ही बसीर ने नेहल के साथ दोस्ती तोड़ने का ऐलान कर दिया है। चलिए जानते हैं आखिर बसीर ने क्या कुछ कहा?

विज्ञापन

बसीर और नेहल की दोस्ती में दरार

‘बिग बॉस 19’ के मेकर्स ने अपकमिंग एपिसोड का नया प्रोमो जारी किया है। इसमें फराह खान कंटेस्टेंट्स से पूछती हैं कि आप किस एक सदस्य के साथ अपनी दोस्ती की फाइल बंद करना चाहते हैं। इस पर बसीर अली खान ने नेहल चुडासमा का नाम ले दिया। इसके साथ ही बसीर ने कहा कि मेरी दोस्ती का मीटर अब खत्म हो गया है। इसके बाद वो नेहल के चेहरे पर लाल इंक लगाकर कहते हैं कि मेरी साइड से ये अब दोस्ती खत्म है।

विज्ञापन

पहले दिन से ही थी दोस्ती

बिग बॉस के इस सीजन में पहले दिन से ही बसीर और नेहल की दोस्ती काफी स्ट्रॉन्ग थी। हाल ही में हुए कैप्टेंसी टास्क में भी जब नेहल को चोट लगी थी तो तब बसीर उनके साथ हर मोमेंट पर खड़े थे। वहीं अब बसीर के दोस्त खत्म करने के ऐलान के बाद बाकी के घरवाले भी काफी शॉक्ड नजर आए। अब नेहल और बसीर के बीच अपकमिंग एपिसोड में क्या घमासान मचता है वो देखना दिलचस्प होगा।

विज्ञापन

घरवालों पर खूब भड़की फराह खान

बता दें बीते दिन हुए वीकेंड का वार में सलमान खान की जगह फराह खान होस्ट बनकर आईं। वहीं फराह ने घरवालों की खूब क्लास भी लगाई। कुनिका सदानंद, नेहल चुडासमा और बसीर अली को फराह खान ने सच्चाई का आईना दिखाते हुए खूब फटकार लगाई। इसके साथ ही बाकी के घरवालों को फराह खान ने वेकअप कॉल भी दिया। वहीं इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए चार कंटेस्टेंट नॉमिनेट हैं। इनमें मृदुल तिवारी, नतालिया जानोसजेक, नगमा मिराजकर और अवेज दरबार का नाम शामिल है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ