हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

फराह खान की बात सुन रोने लगी थी मां, 19 साल पुराने इंटरव्यू में संघर्ष के दिनों को किया था याद

When Farah Khan Gave Credit to Her Mother: बॉलीवुड की पॉपुलर डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान ने 26 जुलाई को अपनी मां को खो दिया। वो अपनी मां से बहुत करीब थीं। फिलहाल फराह खान गहरे सदमे में हैं। उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फराह खान अपनी मां से बहुत प्यार करती थीं। उन्होंने यूं तो कई बार अपनी मां को धन्यवाद कहा था लेकिन डायरेक्टर ने एक वक्त पर अपनी सक्सेस और कामयाबी का पूरा श्रेय अपनी मां मेनका इरानी को दिया था।

विज्ञापन
Farah Khan Talked About Her Mother:

Farah Khan Talked About Her Mother: फराह खान की मां मेनका इरानी के निधन के बाद से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। फराह खान की मां के निधन के बारे में जिसे भी पता चल रहा है वो तुरंत फराह से मिलने उनके घर पर पहुंच रहा है। बीते रात हमनें शाहरुख खान को पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान के साथ फराह के घर से बाहर निकलते हुए देखा। फराह अपनी मां के चले जाने से बेहद दुखी हैं। वो इस वक्त गहरे सदमे में हैं। फराह खान और साजिद खान के घर पर इस वक्त मातम पसरा हुआ है। चलिए आपको बताते हैं वो वक्त जब फराह खान ने अपनी कामयाबी का पूरा श्रेय अपनी मां को दिया था।

फराह का आखिरी पोस्ट हो रहा वायरल

फराह खान और साजिद खान के पिता कामरान खान के निधन के बाद उनकी मां ने अकेले ही दोनों को पाला था। यही कारण है कि दोनों बच्चे अपनी मां को ही अपना पूरा संसार मानते थे। फराह खान के मां के निधन के बाद उनका आखिरी पोस्ट भी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल अभी कुछ दिन पहले फराह खान की मां का जन्मदिन था जिसे फराह ने काफी धूमधाम से मनाया था। अपनी मां का जन्मदिन मनाने के बाद फराह ने सोशल मीडिया पर एक बहुत ही प्यारा पोस्ट लिखा था। इस पोस्ट को पढ़ने के बाद हर किसी के आंसू निकल गए।

साल 2005 में जब मां पर बोलीं थी फराह

साल 2005 में एक चैनल को दिए इंटरव्यू में फराह खान ने अपनी मां को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा था वो और साजिद खान सबसे ज्यादा अपनी मां से प्यार करते हैं। अगर उनकी मां उनकी जिंदगी में नहीं होतीं तो जो इंसान आज फराह और साजिद हैं वो कभी नहीं बन पाते। उन्होंने कहा था कि साजिद और उन्हें पढ़ाने के लिए उनकी मां ने काफी परेशानियों का सामना किया है। बचपन में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

फराह की बात सुन रोने लगीं मां

इस इंटरव्यू में फराह के साथ उनकी मां भी थीं। जैसे ही फराह खान ने अपनी मां के संघर्षों के बारे में बात की वैसे ही उनकी मां रोने लगी थीं। उन्होंने कहा कि जो परवरिश उनकी मां ने दी है वो कोई और नहीं कर सकता था। फराह ने कहा अगर मैं अपनी मां जैसी इंसान थोड़ी सी भी बन पाई तो मेरे लिए इससे बड़े गर्व की बात नहीं होगी।

फराह और उनकी मां का ये इंटरव्यू तब हुआ था जब फराह खान ने कोरियोग्राफी से हटकर फिल्म डायरेक्शन में पहली बार कदम रखा था। उन्होंने शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘मैं हूं ना’ की थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी।

विज्ञापन

फराह खान का आखिरी पोस्ट

आपको बता दें, डायरेक्टर ने अपने आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट में मां को जन्मदिन की बधाई दी थी। करीब 2 हफ्ते पहले 12 जुलाई को उन्होंने अपना ये पोस्ट अपनी मां के नाम लिखा था। इस खास मौके पर फराह खान ने अपनी मां के साथ अपनी दो तस्वीरें शेयर की थीं। मां के जाने के बाद अब फराह खान खुद को संभाल नहीं पा रही हैं।

यह भी पढ़ें: Arjun Kapoor और Malaika Arora का ब्रेकअप कन्फर्म? एक इवेंट में आकर भी दोनों ने एक दूसरे को किया इग्नोर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola