Celebrities Trolled for Silence: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कथित NEET पेपर लीक और शिक्षा सुधारों को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन (CJP Protest) पर बॉलीवुड के कई बड़े सितारों की चुप्पी उनके लिए मुसीबत बन गई है. सोशल मीडिया पर कटरीना कैफ और आर माधवन जैसे ए-लिस्टर्स को छात्रों का समर्थन न करने पर जनता और फैंस के कड़े विरोध और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है.
यह भी पढ़ें: Singham के 15 साल पूरे, अजय देवगन ने शेयर किया पोस्ट, फिर क्यों हुए ट्रोल?
कटरीना कैफ का फॉलोअर्स हुए कम
अभिनेत्री कटरीना कैफ को उस वक्त सबसे बड़ा झटका लगा, जब उनके एक बेहद लोकप्रिय 70,000 से अधिक फॉलोअर्स वाले फैन पेज ने अभिनेत्री की चुप्पी से नाराज होकर खुद को हमेशा के लिए बंद करने का ऐलान कर दिया. इसके अलावा खुद कटरीना कैफ के कई फॉलोवर्स कम हुए.
एडमिन ने पेज किया बंद
पेज के एडमिन ने एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, "मैं इस फैन पेज को बंद कर रहा हूं क्योंकि कटरीना कैफ में भारतीयों के हक में बोलने की हिम्मत नहीं है. जब आप अपने सबसे बुरे दौर में थीं, तब हमने आपका समर्थन किया था, लेकिन आपने हमें धोखा दिया. इस कदम के बाद सोशल मीडिया दो गुटों में बंट गया है. जहां एक तरफ लोग इस चुप्पी को शर्मनाक बता रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग कटरीना के बचाव में कह रहे हैं कि किसी भी सेलिब्रिटी को हर राजनीतिक या सामाजिक मुद्दे पर बोलने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए.
यह भी पढ़ें: Jana Nayagan ने एडवांस बुकिंग में काटा बवाल, रिलीज से पहले ही कमा डाले करोड़ों रुपये, जानें
आर माधवन के लिए विरोध
अभिनेता और फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) के चेयरमैन आर माधवन को भी अपनी चुप्पी के चलते भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है. FTII के छात्रों ने संस्थान में माधवन के केबिन/दरवाजे पर 'NEET For Sale' के पोस्टर चिपकाकर उनका मज़ाक उड़ाया और विरोध दर्ज कराया है. प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि आर माधवन ने अपने करियर में 'रंग दे बसंती' और '3 इडियट्स' जैसी प्रतिष्ठित और युवाओं को प्रेरित करने वाली फिल्मों में काम किया है. इसके बावजूद, जब असल जिंदगी में देश के लाखों छात्रों के भविष्य (NEET परीक्षा विवाद) का सवाल आया, तो उन्होंने पूरी तरह से चुप्पी साध ली.
क्यों फूटा है जनता का गुस्सा?
ट्रोल कर रहे सोशल मीडिया यूजर्स और छात्रों का तर्क है कि ये मशहूर हस्तियां अपनी फिल्मों, ब्रांड्स और निजी प्रोजेक्ट्स को प्रमोट करने के लिए तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का जमकर इस्तेमाल करती हैं, लेकिन जब देश के युवाओं और गंभीर सामाजिक मुद्दों पर स्टैंड लेने की बारी आती है, तो वे सत्ता या विवादों के डर से पूरी तरह खामोश हो जाती हैं.
यह भी पढ़ें: Prime Video Horror Movies: कमजोर दिल वाले रहें दूर! प्राइम वीडियो की ये 6 हॉरर फिल्में
Celebrities Trolled for Silence: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कथित NEET पेपर लीक और शिक्षा सुधारों को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन (CJP Protest) पर बॉलीवुड के कई बड़े सितारों की चुप्पी उनके लिए मुसीबत बन गई है. सोशल मीडिया पर कटरीना कैफ और आर माधवन जैसे ए-लिस्टर्स को छात्रों का समर्थन न करने पर जनता और फैंस के कड़े विरोध और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है.
यह भी पढ़ें: Singham के 15 साल पूरे, अजय देवगन ने शेयर किया पोस्ट, फिर क्यों हुए ट्रोल?
कटरीना कैफ का फॉलोअर्स हुए कम
अभिनेत्री कटरीना कैफ को उस वक्त सबसे बड़ा झटका लगा, जब उनके एक बेहद लोकप्रिय 70,000 से अधिक फॉलोअर्स वाले फैन पेज ने अभिनेत्री की चुप्पी से नाराज होकर खुद को हमेशा के लिए बंद करने का ऐलान कर दिया. इसके अलावा खुद कटरीना कैफ के कई फॉलोवर्स कम हुए.
एडमिन ने पेज किया बंद
पेज के एडमिन ने एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “मैं इस फैन पेज को बंद कर रहा हूं क्योंकि कटरीना कैफ में भारतीयों के हक में बोलने की हिम्मत नहीं है. जब आप अपने सबसे बुरे दौर में थीं, तब हमने आपका समर्थन किया था, लेकिन आपने हमें धोखा दिया. इस कदम के बाद सोशल मीडिया दो गुटों में बंट गया है. जहां एक तरफ लोग इस चुप्पी को शर्मनाक बता रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग कटरीना के बचाव में कह रहे हैं कि किसी भी सेलिब्रिटी को हर राजनीतिक या सामाजिक मुद्दे पर बोलने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए.
यह भी पढ़ें: Jana Nayagan ने एडवांस बुकिंग में काटा बवाल, रिलीज से पहले ही कमा डाले करोड़ों रुपये, जानें
आर माधवन के लिए विरोध
अभिनेता और फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) के चेयरमैन आर माधवन को भी अपनी चुप्पी के चलते भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है. FTII के छात्रों ने संस्थान में माधवन के केबिन/दरवाजे पर ‘NEET For Sale’ के पोस्टर चिपकाकर उनका मज़ाक उड़ाया और विरोध दर्ज कराया है. प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि आर माधवन ने अपने करियर में ‘रंग दे बसंती’ और ‘3 इडियट्स’ जैसी प्रतिष्ठित और युवाओं को प्रेरित करने वाली फिल्मों में काम किया है. इसके बावजूद, जब असल जिंदगी में देश के लाखों छात्रों के भविष्य (NEET परीक्षा विवाद) का सवाल आया, तो उन्होंने पूरी तरह से चुप्पी साध ली.