Prime Video Horror Movies: कमजोर दिल वाले रहें दूर! प्राइम वीडियो की ये 6 हॉरर फिल्में गायब कर देंगी आपकी रातों की नींद

Top Scary Movies on Prime Video: अगर आप हॉरर फिल्में देखने के शौकीन हैं, तो इन 6 मूवीज को अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. यह आपकी रातों की नीदें उड़ाने के लिए काफी हैं. इन सभी फिल्मों में दिखाई गई कहानियां रोंगटे खड़े कर सकती हैं.

Top Scary Movies on Prime Video
1 / 7
Top Scary Movies on Prime Video

अमेज़न प्राइम वीडियो (Prime Video) पर डरावनी और रोंगटे खड़े कर देने वाली फिल्मों का एक बहुत ही शानदार कलेक्शन मौजूद है. वीकेंड पर इनको जरूर अपने दोस्तों-यारों के साथ देखें.  

विज्ञापन

द कॉनज्यूरिंग

 द कॉनज्यूरिंग2 / 7

हॉरर सिनेमा के इतिहास में इस फिल्म को सबसे डरावनी फिल्मों में गिना जाता है. यह एड और लोरेन वारेन नाम के पैरानॉर्मल इनवेस्टिगेटर्स की सच्ची कहानियों पर आधारित है, जो एक भूतिया घर की जांच करने जाते हैं. फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक, सस्पेंस और 'क्लैप गेम' वाले दृश्य आपको अपनी जगह से उछलने पर मजबूर कर देंगे.

विज्ञापन

तुंबाड

तुंबाड3 / 7

यह भारतीय सिनेमा की एक ऐसी मास्टरपीस हॉरर-थ्रिलर फिल्म है, जिसे हर सिनेमा प्रेमी को जरूर देखना चाहिए. यह कहानी 'हस्तर' नाम के एक शापित देवता और इंसानी लालच के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म के डार्क विजुअल्स, बारिश का डरावना माहौल और बेहतरीन बैकग्राउंड स्कोर आपको एक अलग ही रहस्यमयी दुनिया में ले जाता है.

हेरेडिटरी

हेरेडिटरी4 / 7

यदि आपको साइकोलॉजिकल हॉरर पसंद है, तो यह फिल्म आपके दिमाग को सुन्न कर देगी. यह एक ऐसे परिवार की कहानी है जो अपनी दादी की मौत के बाद अपने वंश के काले और भयानक रहस्यों से पर्दा उठाता है. फिल्म में कोई फालतू के जम्प-स्केयर्स नहीं हैं, बल्कि इसका धीमा और गहरा डर आपकी रातों की नींद उड़ाने के लिए काफी है.

विज्ञापन

इविल डेड राइज

इविल डेड राइज5 / 7

'इविल डेड' फ्रेंचाइजी की यह फिल्म खून-खराबे और खौफनाक दृश्यों से भरी हुई है. इसकी कहानी दो बहनों की है, जिनमें से एक के शरीर में किताब के जरिए जागी दुष्ट आत्मा प्रवेश कर जाती है. अगर आपको अत्यधिक डरावने और हिंसक विजुअल्स देखने का जिगर है, तभी इस फिल्म को अकेले देखने की गलती करें.

द टर्निंग

द टर्निंग 6 / 7

यह एक क्लासिक सस्पेंस और भूतिया हवेली की कहानी पर आधारित फिल्म है. इसमें एक यंग आया दो अनाथ बच्चों की देखभाल के लिए एक रहस्यमयी घर में जाती है, जहां उसका सामना अदृश्य और डरावनी ताकतों से होता है. साइकोलॉजिकल थ्रिल और भूतिया साए का बेहतरीन कॉम्बिनेशन इसे और भी ज्यादा डरावना बनाता है.

विज्ञापन

छोरी

छोरी7 / 7

नुसरत भरूचा स्टारर यह एक बॉलीवुड हॉरर फिल्म है, जो सामाजिक संदेश के साथ-साथ बेहतरीन डर पैदा करती है. एक गर्भवती महिला अपने पति के साथ एक सुनसान गांव के गन्ने के खेतों के बीच बने घर में छिपती है, जहां उसका सामना अजीब ताकतों से होता है. खेतों के बीच का सन्नाटा और बच्चों की डरावनी आवाजें फिल्म में एक अलग ही लेवल का खौफ पैदा करती हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन