मुंबई: रविवार से गेम ऑफ थ्रोन्स की प्रीक्वल सीरीज ‘हाउस ऑफ द ड्रैगन’ (House of the Dragon), स्ट्रीमिंग होने लगी है। अनुमान के मुताबिक इसके पायलट एपिसोड ने बड़ी संख्या में दर्शकों का दिल जीता। भारत में भी इसकी काफी फैन फॉलोइंग देखने को मिली, जिन्होंने Disney+ Hotstar पर इस सीरीज देख डाला। लेकिन फैंस को इस एपिसोड में कुछ देसी और दिलचस्प बॉलीवुड कनेक्शन भी मिल गए, जो अब सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।
अभी पढ़ें – सुर्ख लाल लहंगे में बेहद हसीन दिखीं तारा सुतारिया, आप भी लें टिप्स
ट्विटर से लेकर इंस्टाग्राम तक हर जगह एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें पैडी कंसिडाइन द्वारा निभाए गए किंग विसरीज़ टार्गैरियन के किरदार में अक्षय कुमार की झलक देखने को मिल रही है। कई फैंस ने ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शो से किंग विसरीज़ की तस्वीरें साझा की, जिसमें वो अक्षय कुमार जैसे दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर वायरल होता देख खुद अक्षय ने भी इस तुलना पर प्रतिक्रिया दी है।
एक ट्विटर यूजर ने किंग विसरीज़ की तस्वीर के साथ लिखा, “कौन हैं ये अक्षय कुमार HotD ffs में Viserys Targaryen दिख रहे हैं।” एक अन्य ने और तस्वीरों के साथ ट्वीट किया, “#HouseoftheDragon में अक्षय कुमार और किंग विसरीज़ टार्गैरियन के रूप में।” एक तीसरे ने लिखा, “मैं शर्त लगाता हूं कि मैं अकेला नहीं था जिसे वीज़री मैं अक्षय कुमार दिखा हो।”
एक ट्विटर यूजर ने पायलट एपिसोड की दो तस्वीरें साझा कीं और लिखा, “मुझे नहीं पता था कि अक्षय कुमार #HouseoftheDragon में प्रिंस विसरीज़ टार्गैरियन की भूमिका निभा रहे हैं।” खुद अक्षय ने भी अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट को लाइक किया है।
अभी पढ़ें – चमत्कार! कॉमेडियन Raju Srivastava को आया होश, जानें हेल्थ अपडेट
गेम ऑफ थ्रोन्स की घटनाओं से करीब 200 साल पहले हाउस ऑफ द ड्रैगन की कहानी को स्थापित की गई है। ये उस समय की कहानी बताता है जब टारगैरियन राजवंश ने वेस्टरोस पर शासन किया था। पहला एपिसोड किंग विसरीज़ के शासनकाल को दर्शाता है, जिसकी रानी एम्मा आर्यन, सियान ब्रुक द्वारा निभाई गई और एक बच्चे की उम्मीद कर रही हैं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
7 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
9 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
10 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
11 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
12 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
12 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
13 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines