हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Priyanka Chopra Doppelganger: प्रियंका चोपड़ा की हमशक्ल को देखकर फैंस को आए चक्कर, सोशल मीडिया पर अमायरा का तहलका

विज्ञापन

Priyanka Chopra Doppelganger: आजकल हर कोई सोशल मीडिया पर वायरल होने को तैयार रहता है और इसके लिए कुछ लोग तो एकदम अजीबों-गरीब चीजें करते रहते हैं।

हाल ही में कई बॉलीवुड सेलेब्स के हमशक्लों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और इसी बीच अब देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की हमशक्ल का वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यूं तो एक्ट्रेस प्रियंका अपनी बेटी को लेकर सुर्खियों में बनी ही रहती हैं और अब उन्होंने अपनी बेटी मालती मैरी का चेहरा भी लोगों के दिखा दिया हैं। इसी बीच अब एक्ट्रेस की हमशक्ल भी तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसे देख हर कोई धोखा खा रहा है।

विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा के जैसी दिखती हैं उनकी हमशक्ल

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के जैसी दिखने वाली नागपुर की रहने वाली अमायरा भी एक्टर हैं और सोशल मीडिया पर 108k लोग अमायरा को फॉलो करते हैं। अमायरा प्रियंका चोपड़ा की सुपरहिट फिल्मों के डॉयलॉग्स के अलावा तमाम गानों को भी रिक्रिएट कर वीडियो शेयर करती रहती है।

और पढ़िए –Athiya Shetty Casual Look: टपोरी लुक से फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आईं अथिया, यूजर ने लिखा- फोटोज खिंचवाने के लिए शादी की…

विज्ञापन

जब अमायरा प्रियंका के किसी भी सीन या गाने को रिक्रिएट करती हैं, तो वह एकदम एक्ट्रेस के जैसी दिखती हैं, उनके हाव-भाव, नैन-नक्श, आंखें बिल्कुल एक्ट्रेस के जैसा लगता है। इसे देखकर सब धोखा खा जाते हैं कि यह असली प्रियंका है या फिर उनकी हमशक्ल।

लोगों को पसंद आ रहे अमायरा के वीडियो

अमायरा के वीडियो और फोटोज लोगों को पसंद आ रहे है और इसलिए वह वायरल भी हो रहे हैं। इसी के साथ इन वीडियो पर लोगों के ढेरों रिएक्शन भी आ रहे हैं। साथ ही लोगों ने अमायरा के वीडियो पर हार्ट और दिल वाले इमोजी की बारिश की हुई है।

विज्ञापन

और पढ़िए –Bigg Boss MC Stan Cap Cost: बिग बॉस के घर में MC Stan ने पहनी इतनी महंगी टोपी, कीमत जानकर लोगों को लगा शॉक

बता दें कि हाल ही के दिनों में आपने सिद्धार्थ शुक्ला, शाहरुख खान, अजय देवगन और माधुरी दीक्षित के हमशक्ल के वायरल वीडियो को देखा था, लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की हमशक्ल ने तहलका मचाया हुआ है।

विज्ञापन

और पढ़िए – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola