आईपीएल 2025 का रोमांच चरम पर है और 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। इस हाई-वोल्टेज मैच के लिए गुवाहाटी में तैयारियां जोरों पर हैं। इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स की रीढ की हड्डी माने जाने वाले धोनी पर एक बार फिर सभी फैंस की निगाहें होंगी। एम एस धोनी के बैंगलोर के खिलाफ नंबर 9 पर बल्लेबाजी करने को लेकर काफी बवाल देखने को मिला था। इस पर बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने भी अपनी राय रखी थी, जिसपर अब काफी ट्रोलिंग हो रही है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।
धोनी को लेकर वायरल हुआ विवादित ट्वीट
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच से पहले महेंद्र सिंह धोनी को लेकर सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट वायरल हो रहा है। सिंगर सोनू निगम के नाम से बने एक अकाउंट ने ये दावा किया है कि धोनी अब ओवररेटेड क्रिकेटर बन चुके हैं। इस ट्वीट ने फैंस को भड़का दिया और देखते ही देखते लोगों ने सिंगर की क्लास लगा दी।
इस ट्वीट के जवाब में धोनी के प्रशंसकों ने जमकर रिएक्शन दिए। एक यूजर ने लिखा, ‘पांच आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाला खिलाड़ी कभी ओवररेटेड नहीं हो सकता।’ वहीं, दूसरे यूजर ने ट्वीट कर कहा, ‘धोनी सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि क्रिकेट का एक युग है।’ कुछ लोगों ने इस ट्वीट की तुलना धोनी की महानता से करते हुए लिखा कि मैदान पर उनका जलवा अब भी कायम है।
अरिजीत सिंह को बताया बेहतर
जहां एक तरफ सोनू निगम नाम के एक अकाउंट से धोनी को ओवररेटेड कहा गया तो वहीं लोगों ने सिंगर अरिजीत सिंह को सोनू निगम से बेहतर बना दिया। ट्रोलर्स ने सोनू निगम को ही ओवररेटेड कह दिया और उनके खिलाफ जमकर कमेंट्स किए।
फेक अकाउंट से हुआ विवाद
जिस ट्विटर हैंडल से ये पोस्ट किया गया, वो ‘सोनू निगम सिंह’ नाम का एक अकाउंट था, जिसे लोगों ने मशहूर गायक सोनू निगम का समझ लिया। लेकिन असलियत कुछ और थी।दरअसल, सोनू निगम ने पहले ही साफ कर दिया था कि वो ट्विटर या एक्स पर एक्टिव नहीं हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में इस बात की जानकारी दी थी और कहा था कि कोई उनके नाम का गलत इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने ये भी लिखा था कि ऐसे फेक अकाउंट्स किसी भी सेलेब्रिटी की छवि को नुकसान पहुंचा सकते हैं और उनके परिवार के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं।
मैच के लिए एक्साइटेड हैं फैंस
इस पूरे विवाद के बावजूद, धोनी के प्रशंसकों का जोश कम नहीं हुआ है। गुवाहाटी में होने वाले मैच को देखने के लिए हजारों लोग उमड़ रहे हैं। खासतौर पर धोनी की मैदान में वापसी को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। वहीं, सारा अली खान की परफॉर्मेंस इस मैच को और भी मनोरंजक बनाने वाली है।
यह भी पढ़ें: Sikandar देखते हुए फैंस ने भाईजान की एंट्री पर बजाईं सीटियां, तो कहीं हॉल में जमकर नाचे लोग
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
2 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
6 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
9 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
10 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
10 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
15 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines