Sikandar देखते हुए फैंस ने भाईजान की एंट्री पर बजाईं सीटियां, तो कहीं हॉल में जमकर नाचे लोग

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की फिल्म सिकंदर ने सिनेमाघरों में आज दस्तक दे दी है। फिल्म देखने के बाद फैंस की ओर से इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब देशभर के थिएटर्स से फिल्म देखते हुए फैंस के कई वीडियोज सामने आ रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं फिल्म को लेकर फैंस किस कदर एक्साइटेड हैं।

Sikandar Box Office Response in Theatres

Sikandar Box Office Response in Theatres

सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। भाईजान के चाहने वालों ने पहले ही दिन थिएटर्स को फुल कर दिया और फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। थिएटरों के बाहर लंबी कतारें दिख रही हैं और अंदर का माहौल पूरी तरह से फेस्टिव बन चुका है। भाईजान की फिल्म देखते हुए फैंस ने उनकी एंट्री पर जमकर तालियां बजाई हैं। चलिए आपको बताते हैं फिल्म देखने के बाद क्या कुछ रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन

फर्स्ट डे फर्स्ट शो का क्रेज

सलमान खान की फिल्मों का क्रेज हमेशा अलग ही लेवल पर रहता है, लेकिन सिकंदर के लिए दीवानगी देखने लायक है। कई फैंस ने फर्स्ट डे फर्स्ट शो के टिकट महीनों पहले ही बुक कर लिए थे। सुबह से ही थिएटर्स के बाहर फैंस की भारी भीड़ देखी गई। फिल्म शुरू होते ही जैसे ही भाईजान की ग्रैंड एंट्री हुई, थिएटर सीटियों और तालियों से गूंज उठा। कई फैंस तो स्क्रीन के सामने खड़े होकर झूमने लगे।

विज्ञापन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अब कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं जिसमें फैंस स्कीन के सामने खड़े होकर नाच रहे हैं। सलमान जैसे-जैसे फिल्म में डांस कर रहे हैं, उनके फैंस भी थिएटर में उन्हें फॉलो कर रहे हैं। सलमान की फिल्म के लिए फैंस की दीवानगी देखते ही बन रही है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर छाया ‘सिकंदर’

फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर भी एक के बाद एक रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने थिएटर के अंदर का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘भाईजान का एक्शन और स्वैग सब पर भारी! थिएटर में पागलपन मचा हुआ है।’ वहीं दूसरे फैन ने ट्वीट किया, ‘फुल पैसा वसूल! सलमान खान की ये एंट्री अब तक की सबसे दमदार एंट्री में से एक है।’

विज्ञापन

गानों पर फैंस का जबरदस्त रिएक्शन

फिल्म के गाने पहले ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे थे और अब थिएटर में इनकी धूम मची हुई है। खासतौर पर ‘सिकंदर नाचे’ और ‘बम बोले’ पर दर्शक झूमते नजर आ रहे हैं। थिएटर के अंदर का माहौल किसी लाइव कॉन्सर्ट से कम नहीं लग रहा। कई फैंस ने सिकंदर के गानों पर डांस करते हुए वीडियो भी पोस्ट किए हैं।

विज्ञापन

एक्शन सीन्स पर बज रही तालियां

फिल्म का एक्शन फैंस को खूब पसंद आ रहा है। कई दर्शकों का कहना है कि सलमान खान का ये अवतार उनकी पिछली फिल्मों से कहीं ज्यादा दमदार है। एक यूजर ने लिखा, ‘सिकंदर का एक्शन और डायलॉग्स ब्लॉकबस्टर हैं! भाईजान ने फिर से साबित कर दिया कि वो मास एंटरटेनर के बादशाह हैं।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ