TrendingDonald trump tariffsAI summitiranDonald Trump

---विज्ञापन---

सिनेमा जगत के मशहूर अभिनेता का निधन, हार्ट अटैक के कारण गई जान

Brijesh Tripathi Passed Away: भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता का निधन हो गया है। खबरों की माने तो उनको हार्ट अटैक आया था और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया है।

social media
Brijesh Tripathi Passed Away: पिछले कई दिनों से जैसे सिनेमा की दुनिया को किसी की नजर लग गई है। लगातार किसी न किसी सितारे के निधन की खबरों से बी-टाउन गमगीन है। अब खबर आ रही है कि भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ब्रिजेश त्रिपाठी का निधन (Brijesh Tripathi Passed Away) हो गया है। खबरों की माने तो उनको हार्ट अटैक आया था और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया है। अभिनेता के निधन से भोजपुरी सिनेमा के फैंस शोक में हैं। ब्रिजेश त्रिपाठी ने बहुत सी फिल्मों में काम किया था और दर्शकों के दिलों पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। दो हफ्ते पहले हुआ था डेंगू ब्रिजेश त्रिपाठी की गिनती भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं में होती है। उन्होंने रंगबाज दरोगा, लव और राजनीति और भाई जी शामिल हैं। भोजपुरी सिनेमा के बड़े अभिनेताओं के साथ काम करते हुए उन्होंने कला के प्रति अपने समर्पण को प्रदर्शित किया। खबरों की मानें तो ब्रिजेश त्रिपाठी की मौत अचानक हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्रिजेश त्रिपाठी को दो हफ्ते पहले डेंगू हुआ था, जिसके लिए उन्हें मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ब्रिजेश ने अपने हर किरदार को पर्दे पर जीवंत कर दिया था। यह भी पढ़ें: Tanuja Health Update: अभिनेत्री काजोल की मां ICU में भर्ती, फैंस कर रहे ठीक होने की दुआ कई टीवी सीरीज में आए नजर ब्रिजेश त्रिपाठी को अंतिम विदाई देते हुए भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूब गई है। उनका अचानक चले जाना सिनेमा की दुनिया में एक खालीपन छोड़ गया है जिसे भरना चुनौतीपूर्ण होगा। ब्रिजेश त्रिपाठी का अंतिम संस्कार आज यानि सोमवार को किया जाएगा। साल 1979 में उन्होंने 'सैंया तोहारे कारन' से डेब्यू किया था। बता दें कि उनकी पहली हिंदी फिल्म 1980 में आई थी, जिसका नाम 'टैक्सी चोर' था। भोजपुरी इंडस्ट्री में आने से पहले वह बॉलीवुड का हिस्सा थे और उन्होंने कई टीवी सीरीज में भी काम किया था। [caption id="attachment_495690" align="aligncenter" ] image credit: social media[/caption] रवि किशन ने जताया शोक अभिनेता के निधन से फिल्मी सितारे भी शोक में हैं। उन्होंने अमिताभ बच्चन, शारुख खान, सलमान खान, रजनीकांत, अजय देवगन, धर्मेंद्र आदि सेलेब्स के साथ फिल्मों में काम किया है। उनके निधन पर रवि किशन ने भी दुख जताया है। रवि किशन ने लिखा, 'ब्रजेश त्रिपाठी जी के साथ हमने लगभग 100 फिल्मों में काम किया है। उनका जाना भोजपुरी इंडस्ट्री के एक युग का प्रस्थान है।'  


Topics:

---विज्ञापन---