Popular Singer Passes Away: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। एक मशहूर सिंगर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। बेहद छोटी उम्र में ये सिंगर जिंदगी की जंग हार गई। ये खबर सुनकर फैंस को भी बड़ा झटका लगेगा। जानी-मानी गायिका जहरा (Zahara) का महज 36 साल की उम्र में निधन हो गया है। अब सिंगर के निधन की खबर को उनके परिवार ने खुद कंफर्म किया है। सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर कर उन्होंने अपनी आवाज से लाखों दिलों को छूने वाली जहरा की मौत की खबर दी।
यह भी पढ़ें: दस घंटे की सर्जरी के बाद मशहूर एक्टर ने मौत को दी मात, जानलेवा बीमारी से जीती जंग
नहीं रहीं मशहूर सिंगर
बता दें, जहरा साउथ अफ्रीका की म्यूजिक आइकन कही जाती थीं। इस मशहूर दक्षिण अफ्रीकी पॉप सिंगर जहरा का असली नाम बुलेलवा (Bulelwa Mkutukana) था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार यानी 11 दिसंबर को उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। अब उनके परिवार ने जो नोट सोशल मीडिया पर शेयर किया है उसमें लिखा है- ‘ये हम भारी दिल और गहरे दुख के साथ बताना चाहते हैं कि हमारी प्यारी बेटी, बहन और दोस्त जहरा अब हमारे बीच नहीं रहीं। परिवार और करीबियों के सामने 11 दिसंबर को जहरा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।’
परिवार ने जारी किया स्टेटमेंट
इस नोट में आगे लिखा गया है- ‘वो इस दुनिया में एक पवित्र रोशनी और एक पवित्र दिल थीं। वो आशा की किरण, एक तोहफा और हम पर और दुनिया के लिए एक आशीर्वाद थी। इस लीजेंडरी फिगर के रूप में दुनिया जहरा का म्यूजिक, जिस तरह से उन्होंने लाखों दिलों को छुआ वो याद रखेगी। हम जहरा को दुखी होकर नहीं बल्कि उनके जॉय, काइंडनेस और जो अपने म्यूजिक और जिंदगी के जरिए वो लोगों की जिंदगी में इंस्पिरेशन बनी हैं उसके लिए याद रखेंगे।’ हालांकि, अभी तक सिंगर की मौत का कारण सामने नहीं आया है।
2011 में आया था पहला एल्बम
लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि सिंगर जहरा लीवर से जुड़ी समस्याओं के कारण कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं। मगर अभी ये खबर कंफर्म नहीं हुई है। बता दें, साल 2011 में उनका पहला एल्बम ‘लोलीवे’ रिलीज हुआ था। वो अपने गानों के जरिए साउथ अफ्रीका में महिलाओं पर हो रही हिंसा के बारे में बात करने के लिए भी जानी जाती थीं। ऐसे में फैंस भी सदमे में हैं। सभी लोग अब सिंगर को श्रद्धांजलि देते हुए नज़र आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
12 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
13 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
16 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
17 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
18 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
22 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
23 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
1 day agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
1 day ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines