---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

कई दिनों तक लड़ी जिंदगी और मौत की जंग… अब मशहूर सिंगर के निधन से इंडस्टी में छाया मातम

Popular Singer Passes Away: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। अब एक मशहूर फीमेल सिंगर के निधन की जानकारी सामने आई है। अपनी आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वाली दिग्गज सिंगर अब हमारे बीच नहीं रहीं।

Popular Singer Passes Away: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। एक मशहूर सिंगर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। बेहद छोटी उम्र में ये सिंगर जिंदगी की जंग हार गई। ये खबर सुनकर फैंस को भी बड़ा झटका लगेगा। जानी-मानी गायिका जहरा (Zahara) का महज 36 साल की उम्र में निधन हो गया है। अब सिंगर के निधन की खबर को उनके परिवार ने खुद कंफर्म किया है। सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर कर उन्होंने अपनी आवाज से लाखों दिलों को छूने वाली जहरा की मौत की खबर दी।

यह भी पढ़ें: दस घंटे की सर्जरी के बाद मशहूर एक्टर ने मौत को दी मात, जानलेवा बीमारी से जीती जंग

---विज्ञापन---

नहीं रहीं मशहूर सिंगर

बता दें, जहरा साउथ अफ्रीका की म्यूजिक आइकन कही जाती थीं। इस मशहूर दक्षिण अफ्रीकी पॉप सिंगर जहरा का असली नाम बुलेलवा (Bulelwa Mkutukana) था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार यानी 11 दिसंबर को उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। अब उनके परिवार ने जो नोट सोशल मीडिया पर शेयर किया है उसमें लिखा है- ‘ये हम भारी दिल और गहरे दुख के साथ बताना चाहते हैं कि हमारी प्यारी बेटी, बहन और दोस्त जहरा अब हमारे बीच नहीं रहीं। परिवार और करीबियों के सामने 11 दिसंबर को जहरा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।’

---विज्ञापन---

परिवार ने जारी किया स्टेटमेंट

इस नोट में आगे लिखा गया है- ‘वो इस दुनिया में एक पवित्र रोशनी और एक पवित्र दिल थीं। वो आशा की किरण, एक तोहफा और हम पर और दुनिया के लिए एक आशीर्वाद थी। इस लीजेंडरी फिगर के रूप में दुनिया जहरा का म्यूजिक, जिस तरह से उन्होंने लाखों दिलों को छुआ वो याद रखेगी। हम जहरा को दुखी होकर नहीं बल्कि उनके जॉय, काइंडनेस और  जो अपने म्यूजिक और जिंदगी के जरिए वो लोगों की जिंदगी में इंस्पिरेशन बनी हैं उसके लिए याद रखेंगे।’ हालांकि, अभी तक सिंगर की मौत का कारण सामने नहीं आया है।

---विज्ञापन---

2011 में आया था पहला एल्बम

लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि सिंगर जहरा लीवर से जुड़ी समस्याओं के कारण कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं। मगर अभी ये खबर कंफर्म नहीं हुई है। बता दें, साल 2011 में उनका पहला एल्बम ‘लोलीवे’ रिलीज हुआ था। वो अपने गानों के जरिए साउथ अफ्रीका में महिलाओं पर हो रही हिंसा के बारे में बात करने के लिए भी जानी जाती थीं। ऐसे में फैंस भी सदमे में हैं। सभी लोग अब सिंगर को श्रद्धांजलि देते हुए नज़र आ रहे हैं।

First published on: Dec 13, 2023 12:04 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola