---विज्ञापन---

मशहूर एक्टर का हुआ निधन, बीमारी के आगे टेके घुटने

Harry Johnson Passed Away: मशहूर एक्टर के निधन की खबर से अब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर कहर टूट पड़ा है। लम्बी बीमारी के बाद एक्टर इस दुनिया को छोड़कर चले गए।

---खबर नीचे जारी है---

Harry Johnson Passed Away: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। एक मशहूर एक्टर अब हमारे बीच नहीं रहे। इस खबर के बाहर आते ही सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। अब तरफ मातम का माहौल बना हुआ है। जाने-माने एक्टर के इस दुनिया को अलविदा कहने से फैंस भी मायूस हो गए हैं। हॉलीवुड में हर तरफ दुख के बादल छाए हुए हैं। अब एक्टर हैरी जॉनसन (Harry Johnson) की मौत हो गई है। उन्होंने लम्बे समय तक बीमारी से लड़ने के बाद अपने घुटने टेक दिए और दुनिया को अलविदा कह दिया।

यह भी पढ़ें: बेटे की हालत देख पसीजा बाप का दिल, Abhishek के पिता ने Salman Khan से लगाई गुहार

---खबर नीचे जारी है---

दो जनवरी को हुआ निधन

अब एक्टर हैरी जॉनसन की मौत की खबर उनके परिवार ने कंफर्म कर दी है। 81 साल की उम्र में उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। दो जनवरी को लॉस एंजिल्स में उनकी मृत्यु हुई है। खुद हैरी जॉनसन की पत्नी क्रिस्टियन ने अपने पति के निधन की खबर को कंफर्म किया है। एक्टर एक बेहद मिलनसार इंसान थे। अपने को-स्टार्स के साथ उनके रिश्ते काफी अच्छे थे। अपनी बातों से वो सभी का दिल जीत लेते थे और उन्हें अपने काम को और भी एंटरटेनिंग बनाने की आदत थी। लेकिन एक बीमारी के आगे वो जिंदगी की जंग हर गए। अब ये खबर सुन फैंस का भी दिल टूट गया है।

---खबर नीचे जारी है---
Harry Johnson Passed Away

Image Credit: Google

इन शोज में दिखाया एक्टिंग का दम

बता दें, 27 दिसंबर 1942 को प्लेन फील्ड, न्यू जर्सी में उनका जन्म हुआ था। 1970 और 1980 के दशक में वो ‘चिप जॉनसन’ के नाम से पहचाने जाते थे। वो यूनिवर्सल स्टूडियो के फाइनल कॉन्ट्रैक्ट परफॉर्मेंस में से एक थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1978 में की थी। Battlestar Galactica में उन्हें काम करते हुए देखा गया। इसके अलावा ‘द इनक्रेडिबल हल्क’, ‘साइमन एंड साइमन’ ‘द ग्रेटेस्ट अमेरिकन हीरो’, ‘हाईवे टू हेवेन’, द ए-टीम, हूज़ द बॉस?, ‘थर्टी समथिंग’, ‘मेलरोज़ प्लेस’, ‘पार्टी ऑफ फाइव’, ‘डेज़ ऑफ अवर लाइव्स’ और ‘बफी द वैम्पायर स्लेयर’ जैसे शोज में भी वो अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं।

---खबर नीचे जारी है---

फिल्मों में भी की एक्टिंग

शोज के अलावा वो फिल्मों में भी अपना जलवा बिखेर चुके हैं। हैरी जॉनसन ने ‘रियल जीनियस’, ‘द स्पिटफायर ग्रिल’ और ‘वॉरलॉक’ जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। ऐसे उनका इस दुनिया से जाना एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा झटका है। सभी लोग उनके निधन पर दुख जता रहे हैं और एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनके निधन से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को एक बड़ी क्षति पहुंची है। उनकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकेगी।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jan 05, 2024 02:11 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola