बेटे की हालत देख पसीजा बाप का दिल, Abhishek के पिता ने Salman Khan से लगाई गुहार

Abhishek Kumar Father Reaction Video: अभिषेक कुमार के साथ बिग बॉस में जो बर्ताव हो रहा है उसके बाद अब उनके पिता का एक वीडियो सामने आया है। इसमें उन्होंने सलमान खान से खास गुजारिश की है।

Abhishek Kumar Father Reaction Video

Image Credit: Instagram

Abhishek Kumar Father Reaction Video: सोशल मीडिया पर ‘नेशन स्पोर्ट्स अभिषेक‘ ट्रेंड कर रहा है क्योंकि मेकर्स ने उन्हें शो से निकाल दिया है। सोशल मीडिया से ये जानकारी सामने आई है कि बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) की कंटेस्टेंट और कैप्टेन अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने समर्थ को थप्पड़ मारने के लिए उनके खिलाफ फैसला ले लिया है। इस एविक्शन से फैंस का गुस्सा भड़का हुआ है। सभी लोग इस एविक्शन को बायस्ड और अनफेयर बता रहे हैं। इसी बीच अपने बेटे को शो में यूं तड़पता देख अब एक बाप का दिल पसीज उठा है। ईशा की मां के लीगल एक्शन लेने की धमकी के बाद अब अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) के पिता का रिएक्शन भी सामने आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिषेक के पिता का वीडियो वायरल

अपने बेटे को रोता- बिलखता देख उसकी मेंटल हेल्थ का नेशनल टीवी पर मजाक उड़ता देख अब अभिषेक कुमार के पिता बयान देने पर मजबूर हो गए हैं। उन्होंने एक वीडियो बनाकर अब अपने बेटे को सपोर्ट किया है, साथ ही शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) से एक खास रिक्वेस्ट की है। अश्वनी कुमार (पिता) ने अब अपने वीडियो में कहा है- ‘ मेरा बेटा अभिषेक कुमार बिग बॉस में गया है। बिग बॉस में तो सारे एक-दूसरे को उकसाते हैं। सारे एक-दूसरे से मजाक करते हैं, चिढ़ाते हैं क्योंकि सभी बिग बॉस में शो जीतने गए हैं। लेकिन जैसे ईशा और समर्थ अभिषेक को करते हैं, उसे कोई नहीं करता है।

विज्ञापन

सलमान से की रिक्वेस्ट

उन्होंने इस वीडियो में आगे कहा, ‘उसके मेंटल इशू पर बोलना, उसके बाप पर जाना, उसको परेशान करना। सबको पता है उसे फोबिया है फिर भी उसके ऊपर कंबल डालना, उसके मुंह में टिशू पेपर डालना ये कहां सही है। आप बताओ? मेरा बेटा इतना इमोशनल है अगर किसी को चोट लगे, वो किसी को दुखी देखे तो वो रोना शुरू कर देता है। अब फिर उसके मेंटल इश्यूज उठा रहे हैं।’ इसके बाद अभिषेक के पिता ने सलमान खान से गुजारिश करते हुए कहा है, ‘सलमान खान जी, आपका बहुत बड़ा दिल है। इतने लोगों के आप काम आते हो। मेरे बेटे को आप माफ कर दो, उसे बिग बॉस में दोबारा मौका दो।’

फैंस ने दिया साथ

अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अपने बेटे के लिए गिड़गिड़ा रहे इस बाप को देखकर फैंस भी इमोशनल हो गए हैं। ऐसे में अब एक यूजर ने कमेंट किया है, ‘चिंता मत करो अंकल बच्चा स्ट्रॉन्ग है आपकी ट्रॉफी आ रही है घर में…।’ एक कमेंट आया, ‘नो अभिषेक नो बिग बॉस।’ एक शख्स ने लिखा, ‘बहुत गलत किया जा रहा है अभिषेक के साथ इतनी बुरी तरह से बुली और मेंटल हेल्थ का मजाक बना रखा है।’ तो एक यूजर ने कहा, ‘चिंता मत करो भाई साहब आपका बेटा बहुत स्ट्रॉन्ग है। सलमान सर जरूर माफ करेंगे बहुत बड़ा दिल है उनका।’ वहीं ज्यादातर लोग ‘वी सपोर्ट अभिषेक’ लिख उनका साथ देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ