मशहूर एक्टर की वाइफ हुई साइबर फ्राड का शिकार, अकाउंट से निकाले गए लाखों रुपये

Rakesh Bedi, Aradhana Bedi: कुछ महीने पहले मशहूर एक्टर साइबर फ्रॉड का शिकार हुए थे। अब उनकी पत्नी के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ। बिना किसी ओटीपी और जानकारी के एक्टर की वाइफ के अकाउंट से लाखों रुपये गायब हो गए।

Rakesh Bedi

Rakesh Bedi, IMAGE CREDIT- gOOGLE

Rakesh Bedi, Aradhana Bedi: आजकल साइबर फ्रॉड कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन हैरानी तो तब होती है, जब आपने किसी को कोई जानकारी नहीं दी, लेकिन आपके खाते से बड़ी रकम निकाल ली जाती है। जी हां, ऐसा ही कुछ हुआ है एक्टर राकेश बेदी की पत्नी आराधना के साथ। राकेश की वाइफ के साथ साइबर स्कैम हुआ है, जिसमें उनके अकाउंट से लाखों रुपये निकाल लिए गए।

विज्ञापन

बिना किसी ओटीपी और जानकारी के हुआ फ्रॉड

ईटाइम्स से बात करते हुए आराधना ने बताया कि अचानक से उनके फोन पर एक कॉल आया। फोन करने वाले ने कहा कि उनके अकाउंट में गलती से पैसे आ गए हैं, जिन्हें निकालने के लिए उसे ओटीपी की जरुरत होगी। आराधना को समझ में आ गया कि उनके साथ कुछ गड़बड़ की जा रही है और उन्होंने तुरंत फोन कट कर दिया, लेकिन जब उन्होंने अपना अकाउंट चेक किया, तब तक उनके खाते से 4.98 लाख रुपये डेबिट हो चुके थे।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rakesh Bedi (@therakeshbedi)

एक कॉल और…. लगा लाखों का चूना

आराधना ने पुलिस में केस दर्ज करा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, लेकिन हैरानी की बात ये है कि जब आराधना ने ओटीटी देने से भी मना कर दिया और उन्होंने किसी के साथ काई जानकारी शेयर नहीं की, तो फिर कैसे उनके खाते से रुपये निकाल लिए गए? पुलिस केस की जांच कर रही है और उम्मीद है कि जल्द ही आरोपियों को अरेस्ट किया जाएगा।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rakesh Bedi (@therakeshbedi)

राकेश के साथ भी हुआ था ऐसा ही कुछ

आराधन ही नहीं बल्कि खुद राकेश बेदी भी इसी साल के शुरुआत 2 जनवरी को धोखाधड़ी का शिकार हो गए थे। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ही शेयर की थी। एक्टर ने बताया था कि उनके अकाउंट से 75 हजार रुपये निकाले गए हैं। जैसे उनकी पत्नी के साथ हुआ ठीक वैसा ही राकेश के साथ भी हुआ था। उनके पास एक कॉल आया, लेकिन जब तक वो समझे की ये फ्रॉड कॉल है, तब तक उनको चुना लग चुका था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ