Family Man 3 Trailer: मनोज बाजपेयी की फेमस सीरीज ‘फैमिली मैन’ का सीजन 3 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. ऑडियंस को ‘फैमिली मैन 3’ के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार था. अब जब ट्रेलर रिलीज हो चुका है तो ऑडियंस के बीच अब वेब सीरीज को देखनी की एक्साइटमेंट भी बढ़ गई है. पुराने किरदारों के साथ-साथ नए किरदारों की एंट्री ने भी एक्शन का तड़का लगा दिया है. मनोज बाजपेयी के डार्क कॉमेडी ह्यूमर के साथ अब जयदीप अहलावत के हाजिर जवाबी की जुगलबंदी से ऑडियंस एंटरटेन होने वाली है.
ट्रेलर में श्रीकांत तिवारी की डार्क कॉमेडी
वेब सीरीज के ट्रेलर की शुरुआत में श्रीकांत तिवारी बने मनोज बाजपेयी अपने बेटे को सीक्रेट बताते नजर आ रहे हैं. जहां श्रीकांत बोलते हैं कि वो एक एजेंट हैं. लेकिन श्रीकांत का बेटा उन्हें सीरियस नहीं लेता और उन्हें ट्रेवल एजेंट समझ लेता है. यहां भी मनोज बाजपेयी की डार्क कॉमेडी का तड़का देखने को मिलता है. इसके बाद जैसे-जैसे ट्रेलर आगे बढ़ता है, वैसे-वैसे श्रीकांत तिवारी की फैमिली की झलक भी देखने को मिलती है.
यह भी पढ़ें: The Family Man 3: 4 साल बाद पर्दे पर लौट रहे श्रीकांत तिवारी, जानिए कब और कहां देख सकते हैं ‘द फैमिली मैन 3’
फैमिली मैन बना मोस्ट वॉन्टेड मैन
श्रीकांत तिवारी के साथ जेके तलपड़े यानी शारिब हाशमी भी दोस्ती निभाते हुए उनके अगले केस में साथ जुड़ते नजर आए. वहीं ट्रेलर में दोनों की जोड़ी उतनी ही मजेदार लगी जितनी पहले 2 पार्ट्स में ऑडियंस देख चुकी है. श्रीकांत तिवारी जहां पिछले 2 पार्ट्स से फैमिली मैन बनकर धमाल मचाते नजर आ रहे हैं वहीं अब इस बार श्रीकांत तिवारी फैमिली मैन की जगह मोस्ट वॉन्टेड मैन बन गए हैं. फिर से देश की रक्षा करने निकले श्रीकांत तिवारी के पीछे इस बार पुलिस फोर्स भी पड़ती नजर आई, जिस वजह से उन्हें देश में मोस्ट वॉन्टेड मैन का टैग भी मिल गया.
फैमिली संग दलदल में फंसे श्रीकांत तिवारी
श्रीकांत तिवारी का इस बार सामना एक नए विलेन से हुआ जिसका किरदार जयदीप अहलावत निभाते नजर आ रहे हैं. लंबे बालों में ड्रग स्मगलर बने जयदीप अहलावत का लुक भी काफी क्लासी लगा. इस मिशन में इस बार श्रीकांत तिवारी के साथ उनकी फैमिली भी निकल पड़ी है. श्रीकांत और जेके जिस दलदल में फंसते हैं उसमें एक और किरदार की नई एंट्री देखने को मिली. निमरत कौर भी इस बार सीजन 3 में अपना स्वैग दिखाती नजर आ रही हैं. ट्रेलर में साफ दिखाई दे रहा है कि श्रीकांत तिवारी इस बार 2 दुश्मनों से अपने परिवार और अपने देश की रक्षा करते नजर आएंगे. ट्रेलर की कहानी जितनी पेचीदा है उतना ही दुगना मजा ऑडियंस को देखने को मिलने वाला है. ओवरऑल वेब सीरीज का ट्रेलर मजेदार और काफी धांसू है.
यह भी पढ़ें: The Family Man 3 का पहला वीडियो रिलीज, धमाकेदार एक्शन और Jaideep Ahlawat का लुक रिवील
कास्ट और रिलीज डेट
मनोज बाजपेयी की ‘फैमिली मैन 3’ का ट्रेलर देखने के बाद अब फैंस को वेब सीरीज देखने की एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ गई है. ये सीरीज 21 नवंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है. नए किरदारों की बात करें तो इस बार मनोज बाजपेयी और शारिब हाशमी के साथ जयदीप अहलावत और निमरत कौर भी एक्शन का रंग जमाते दिख रहे हैं.
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
16 mins ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 hr agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
2 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
2 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
2 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
3 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
4 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
4 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
5 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines